फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जमीन की धोखाधड़ी

जमीन की धोखाधड़ी

Sun, 14 Jan 2018 10:21 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
जमीन की धोखाधड़ी
पहले से बिकी जमीन का फिर से सौदा किया
विज्ञापन

सरपंच सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
पहले से बिकी जमीन का फिर से सौदा करने के आरोप में थाना काहनूवान की पुलिस ने एक सरपंच समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

शिकायतकर्ता हरदीप सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी गांव शींह पट्टी ने जिला पुलिस प्रमुख गुरदासपुर को 29 दिसंबर को शिकायत पत्र दाखिल किया था। जिसमें उसने सिकंदर सिंह और विक्रम सिंह निवासी गांव बधाई के साथ 18 कनाल 9 मरले जमीन का तबादला संबंधी सौदा किया था। लेकिन आरोपियों ने जो जमीन उसे देनी थी उन्होंने वह पहले ही किसी अन्य को बेच रखी थी। इस तरह आरोपियों ने उसके साथ धोखा किया। इस धोखाधड़ी के बारे में सरपंच सिकंदर सिंह को सारी जानकारी होने के बावजूद उसने दूसरी पार्टी के साथ मिलकर मामले को दबाए रखा। मामले की जांच एसएसपी ने डीएसपी रुरल-1 को दी। जिन्होंने शिकायत सही पाए जाने पर काहनूवान पुलिस को आदेश दिया कि सरपंच सहित तीनों के खिलाफ आईपीसी धारा 420 /34 के तहत मामला दर्ज किया जाए। पुलिस स्र मामला दर्ज करने के उपरंात सभी आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed