फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   तीन सदस्यीय वाहन चोर गैंग काबू, नौ मोटरसाईकिल व 6 ट्रैक्टर बरामद

तीन सदस्यीय वाहन चोर गैंग काबू, नौ मोटरसाईकिल व 6 ट्रैक्टर बरामद

Thu, 29 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
तीन सदस्यीय वाहन चोर गैंग काबू, नौ मोटरसाईकिल व 6 ट्रैक्टर बरामद
वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य चढ़े हत्थे
विज्ञापन

- नौ बाइक, 6 ट्रैक्टर समेत अन्य सामान बरामद
- यूपी के संभल निवासी हैं आरोपी, दो साथियों की मदद से बेचते थे चोरी के वाहन
- पुलिस ने चंडीगढ़-मोहाली में दर्ज चोरी की 16 वारदातें सुलझाने का किया दावा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़ ।
सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने चंडीगढ़ और मोहाली से बाइक और ट्रैक्टर समेत अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन दो आरोपी अब भी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की नौ बाइक, छह ट्रैक्टर, एक ट्राला, एक कम्प्रेशर मशीन, रोटोवेटर, मोबाइल और बाली बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूपी के संभल जिले के गांव सिमराय और गांव नसीरपुर निवासी गिरोह के सरगना सोराज सिंह, हरवीर सिंह उर्फ हरी ओम और भीम सेन उर्फ हंसराज के रूप में हुई है। जबकि संभल के गांव सिमराय के ही रहने वाले उनके दो अन्य साथी मुनीष और पुष्कर अभी गिरफ्त से बाहर हैं।
फरार दोनों आरोपियों की मदद से ही चोरी के वाहन उत्तर प्रदेश सहित अन्य जगहों पर बेचे जाते थे। गिरोह का पर्दाफाश होने से यूटी पुलिस ने कुल 16 केस सुलझाने का दावा किया है। इनमें चंडीगढ़ में दर्ज वाहन चोरी के नौ व झपटमारी का एक तथा मोहाली में दर्ज वाहन चोरी के छह केस शामिल हैं।
विज्ञापन

एसएसपी यूटी ने बुधवार को बताया कि 22 मार्च को पुलिस ने सेक्टर-56 केसरकारी स्कूल के समीप नाका लगाकर अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी हरवीर और सोराज को काबू किया। बाइक के दस्तावेज न मिलने पर पूछताछ में उन्होंने 26 फरवरी को थाना-39 अंतर्गत क्षेत्र से बाइक चोरी समेत कई अन्य वारदातें कबूली। 27 मार्च को पुलिस ने उनके अन्य साथी भीम सेन को भी गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की। आरोपी चोरी के सभी वाहन मुनीष और पुष्कर की मदद से यूपी में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों की प्रोफाइल:
1. यूपी के संभल जिले के गांव गनौर निवासी 23 वर्ष सरोज सिंह पर नोएडा (यूपी) सेक्टर-58 थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था। आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहने से पूर्व वह शादी समारोह में गोल गप्पे का स्टॉल लगाता था, लेकिन वर्ष 2017 से गिरोह तैयार कर आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया। वह अशिक्षित है।

2. दसवीं पास बीस वर्षीय आरोपी हरवीर सिंह पहले नींबू सोडा की रेहड़ी लगाता था, लेकिन वर्ष 2017 में यहां आकर मोहाली के गांव देसू माजरा में बतौर किराएदार रहने लगा। आरोपी हरवीर संग उसने पहली बाइक थाना क्षेत्र सारंगपुर से चोरी की। आरोपी हरवीर को भी नोएडा के सेक्टर-58 की थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट केस में गिरफ्तार किया था।
3. आरोपी भीम सेन गाजियाबाद में मजदूरी करता था। फिर आरोपी सोराज संग गोल गप्पे का स्टॉल लगाने लगा। इसके बाद वह सरोज के साथ गैंग में शामिल हो गया।


फोटो------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed