{"_id":"5c268e79bdec2256b37e70af","slug":"161546030713-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्किल डेवलेपमेंट प्रोग्राम बाल अपराधियों को देगा सुरक्षित जीवन की दिशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्किल डेवलेपमेंट प्रोग्राम बाल अपराधियों को देगा सुरक्षित जीवन की दिशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्किल डेवलेपमेंट प्रोग्राम बाल अपराधियों को देगा सुखद जीवन की दिशा
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित
डीजीपी और एसएसपी ने बढ़ाया बच्चों का हौसला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के अपराध का शिकार हुए बच्चों समेत बाल अपराधियों को सुखद जीवन की दिशा देने के लिए यूटी पुलिस को स्किल मिनिस्ट्री से स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की मंजूरी मिल गई है। पुलिस विभाग इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत करीब 480 बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में स्वयं को स्थापित करने के लिए ट्रेनिंग देगा। इनमें ब्यूटी एवं वेलनेस, जनरल ड्यूटी अस्पताल असिस्टेंस, रिटेल स्टोर असिस्टेंट और फूड एवं बैवरेज असिस्टेंस की शिक्षा प्रदान की जाएगी। इन कार्यों की विधि को जानने की शिक्षा सेक्टर-34 थाने, 26 थाने और सेक्टर-24 की पुलिस चौकी में दी जाएगी।
इससे पहले शुक्रवार को स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत ट्रेनिंग लेने वाले बच्चों समेत उनके परिजनों के लिए पुलिस विभाग ने सेक्टर-26 के मल्टीपर्पज हॉल में मेगा काउंसिलिंग सेशन आयोजित किया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि डीजीपी संजय बेनिवाल ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान प्रोजेक्ट की नोडल ऑफिसर एसएसपी यूटी निलांबरी जगदले भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में स्किल्स फाउंडर जयंता दास ने यूथ डेवलपमेंट पर आधारित वक्तव्य दिया। उन्होंने दिल्ली पुलिस के युवा प्रोग्राम की बच्चों की कामयाबी की कहानियों को भी सांझा किया। स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत शिक्षा प्राप्त कर बेरोजगारी में कमी आने सहित युवा एक बेहतर समाज का निर्माण कर शांतिप्रिय जीवन जी सकेंगे।