फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   8 साल की बच्ची से रेप का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

8 साल की बच्ची से रेप का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2019 01:40 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
8 साल की बच्ची से रेप का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़। बुड़ैल में आठ वर्षीय बच्ची से बहला फुसला कर रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। बच्ची के शोर मचाने पर मामला पुलिस तक पहुंचा। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वारदात शनिवार दोपहर बाद करीब 3.45 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि बुड़ैल में आठ वर्षीय बच्ची के साथ रेप की कोशिश की गई है। मौके पर पुलिस पहुंची और बच्ची का मेडिकल करवाया। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची परिवार समेत रहती है। शनिवार की दोपहर वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला 28 वर्षीय पड़ोसी उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ रेप की कोशिश की। बच्ची के चीखने चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया। बच्ची ने सारी कहानी अपने परिजनों को बताई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आरोपी को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed