फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बैंक कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

बैंक कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Sun, 26 May 2019 01:59 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
मनीमाजरा। बैंक में रुपये जमा करवाने आई महिला से ठगी के आरोपी को मनीमाजरा थाना पुलिस शुक्रवार को दिल्ली जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी की पहचान देश राज कालोनी निवासी दीपक के रूप में हुई। पुलिस ने उसे शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी की पहचान बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुई थी। रिमांड के दौरान आरोपी ने मनीमाजरा में महिला से ठगी की वारदात को कबूल लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पिछले साल 19 नवंबर को मौली कांप्लेक्स की पिंकी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह मनीमाजरा एनएसी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अपने खाते में 45 हजार रुपये जमा करवाने गई थी। बैंक में भीड़ ज्यादा होने की वजह से उसे रुपये जमा करवाने के लिए लाइन में लगना पड़ा। इतने में उसके पास आरोपी पहुंचा और खुद को बैंक का कर्मचारी बताने लगा। उसने पिंकी से कहा कि वह खिड़की के अंदर जाकर रुपये जमा करवा देता है। पिंकी ने उसकी बात मान कर रुपये पकड़ा दिए। रुपये मिलते ही आरोपी बाहर निकलकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाला और आरोपी की फोटो निकाली। इसके बाद थाना प्रभारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। आरोपी की फोटो को पुलिस ने अखबारों और टीवी में दिखाया गया। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली जेल में बंद है। मनीमाजरा पुलिस आरोपी को लेने दिल्ली पहुंची और प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसके मुताबिक 19 नवंबर को वह मनसा देवी माथा टेकने आया और वापस जाते हुए बैंक में पिंकी के रुपये लेकर फरार हो गया था। वहीं, शिकायतकर्ता पिंकी ने आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी दीपक ने कबूल किया कि नशे के लिए उसने दिल्ली और मनीमाजरा में कई धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है। मनीमाजरा पुलिस को आरोपी से कई अन्य मामलों के सुलझने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed