फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हत्या व लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन का रिमांड

हत्या व लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन का रिमांड

Sat, 25 May 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
हत्या व लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन का रिमांड
पंचकूला। सेक्टर-20 की मार्केट में बीती 30 जनवरी को प्रॉपर्टी व फाइनेंस कंपनी में फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या कर नकदी लूट मामले में सीआईए-26 ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपियों में जीरकपुर स्थित बलटाना फेज-4 के सैनी विहार निवासी हेमंत कंसल उर्फ लाला और हरियाणा के जिला झज्जर के थाना बहादुरगढ़ के मूंगामाजरा निवासी नवीन है।
विज्ञापन

वारदात से कुछ समय पूर्व आरोपी नवीन पंचकूला के सेक्टर-25 में बतौर किराएदार रह रहा था। डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि हत्यारोपियों को सेक्टर-26 स्थित सीआईए के इंचार्ज अमन कुमार ने पुलिस टीम सहित गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा है। आरोपियों पर सेक्टर-20 के थाने में आर्म्स एक्ट व लूट समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं। शुरुआती पूछताछ के बाद सीआईए टीम ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हथियारों और लूटी गई नकदी की बरामदगी के लिए पुलिस ने अदालत से हत्यारोपियों का पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। वारदात के तीन महीने और 23 दिन बाद हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
विज्ञापन


यह था मामला
सेक्टर-20 में पुलिस थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर सट्टे की जगह पर शाम करीब साढ़े पांच बजे पैसे के लेन देन में फायरिंग की गई थी। दीपक गोली लगने और सन्नी मंजिल से नीचे कूदने के चलते घायल हो गया था। कटानी ढाबे के साथ के शोरूम नंबर-392 की पहली मंजिल से सन्नी कूद गया था। सन्नी के हाथ और पांव में फ्रैक्चर हो गया था। दोनों घायलों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया था। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से छह खोल, एक कारतूस से भरी मैगजीन, एक पर्स व एक मोबाइल बरामद किया था। साथ ही ताश की कुछ गड्डियां भी बरामद हुई थीं। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 और सेक्टर-26 की टीमों समेत पुलिस आयुक्त सौरभ जोशी, एसीपी नुपूर बिश्रोई व अन्य अधिकारियों ने मौके की जांच की थी। सीन ऑफ क्राइम टीम ने सीन रिक्रिएट किए गए थे। साथ ही मौके से कई सैंपल जुटाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed