फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने 1.35 लाख रूपये किए जब्त

फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने 1.35 लाख रूपये किए जब्त

Sun, 05 May 2019 01:59 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने 1.35 लाख रूपये किए जब्त
पंचकूला। रामगढ़ के पास फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने एक बिजनेसमैन केे 1.35 लाख रुपये जब्त कर लिए। टीम के पूछने पर बिजनेसमैन डाक्यूमेंट नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने कैश को जब्त कर लिया। दोपहर करीब एक बजे रामगढ़ में फ्लाइंग स्क्वाड टीम चेकिंग कर रही थी। गाड़ी रोककर जब पुलिस ने तलाशी ली। तो अंबाला निवासी बिजनेसमैन अनिल कुमार गोयल के सूटकेस से 1.35 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इसके बाद पुलिस की ओर से उनसे पैसे से संबंधित डाक्यूमेंट मांगे गए। लेकिन वे कागजात पेश नहीं कर पाए। कागजात पेश नहीं कर पाने पर पुलिस ने राशि जब्त कर ट्रेजरी ऑफिस में जमा करा दिया। इसके बाद उन्हें कैश जमा कराने की रसीद दे दी।
विज्ञापन


बिजनेसमैन ने बोला झूठ, पुलिस ने किया वेरीफाई
बिजनेसमैन अनिल कुमार की गाड़ी की चेकिंग के दौरान जब पैसे पकड़ लिए गए थे। तो उनसे पूछा गया कि वह यह पैसा लेकर कहां जा रहे है। इस पर बिजनेसमैन ने जवाब दिया कि पैसा लेकर वह अपनी मां के इलाज के लिए एक प्राईवेट अस्पताल जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने अलकेमिस्ट अस्पताल पुलिस को भेजकर यह वेरीफाई करवाया कि इनकी मां भर्ती तो नहीं है। इस पर पता चला कि इनकी मां यहां पर नहीं भर्ती हैं। इसके बाद पुलिस ने कैश के पूरे हिसाब मांगे। वह जवाब नहीं दे पाए और कोई कागज प्रस्तुत नहीं कर पाए। फ्लाइंग स्क्वाड में तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट हरिंदर कुमार ने बताया कि कैश को जब्त कर ट्रेजरी ऑफिस में जमा करा दिया गया है। रामगढ़ चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि नाके के दौरान बिजनेसमैन को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान पुलिस तक जब्त कर चुकी है 11 लाख कैश
चेकिंग के दौरान अब तक फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने 11 लाख रुपये कैश जब्त कर लिया है। इसके अलावा एक हजार शराब की बोतलें भी बरामद की गई है। पुलिस और स्क्वायड टीम शहर में जगह जगह छापेमारी कर रही है। चुनाव के दौरान जगह-जगह चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed