फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   10 लाख की देनदारी से तंग महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

10 लाख की देनदारी से तंग महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Thu, 25 Apr 2019 01:32 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
10 लाख की देनदारी से तंग महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
10 लाख की देनदारी से तंग महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
विज्ञापन


- पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट, 16 से 17 लोगों के नाम
- पुलिस ने आईपीसी की धारा 306, 34 के तहत दर्ज किया केस
- पंचकूला के गांव नाडा साहिब की रहने वाली थी मृतक महिला

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 10 लाख रुपये से ज्यादा की देनदारी से तंग आकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उल्टी आने पर परिवार के सदस्य तत्काल उसे सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान बुधवार शाम को महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की पहचान नीलम निवासी गांव नाडा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें 16 से 17 लोगों का नाम है। मृतक महिला ने इन लोगों पर पैसे को लेकर तंग करने का आरोप लगाया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों के बयान दर्ज कर आईपीसी की धारा 306, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाडा साहिब निवासी नीलम कमेटी डालने का काम करती थी।

पैसे मांगने आए लोगों से महिला के ससुर से हुई थी बहस
मृतक महिला नीलम की तरफ लोगों ने लाखों रुपये की देनदारी निकाल रखी थी। जिसके चलते कुछ दिन पहले ही वह पंजाब में अपनी बहन के पास चली गई थी। इसके बाद भी लोग पैसे मांगने लगातार उसके घर आ रहे थे। जिसके चलते महिला के ससुर और लोगों के बीच काफी कहासुनी हुई थी। इस मामले की ससुर ने चंडीमंदिर थाने में शिकायत भी की थी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी कमेटी के पैसे को लेकर शिकायत पुलिस को दे दी थी।
विज्ञापन


महिला को थाने पुलिस तो पति पहुंचा
मामले की जांच चंडीमंदिर थाने के प्रभारी ने महिला हेड कांस्टेबल को सौंप दी थी। पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन थाने उसका पति गया था। दो दिन पूर्व महिला अपने पति के साथ गाड़ी में आ रही थी तो उसे अचानक उल्टियां आईं। पति तत्काल पत्नी को सेक्टर-छह नागरिक अस्पताल ले गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन मंगलवार शाम को नीलम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा पैसे देने के बाद भी कर रहे तंग
चंडीमंदिर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि नीलम कमेटी डालने का काम करती थी। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। हेड कांस्टेबल ने तीन चार दिन पूर्व महिला को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन उसका पति थाने में आया था। लोगों का आरोप है कि महिला ने कमेटियों के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है। लेकिन महिला ने सुसाइड नोट में 16 से 17 लोगों के नाम लिखे हैं और आरोप लगाया है कि ये लोग उसे तंग कर रहे थे, जबकि वह कमेटियों के पैसे दे चुकी थी। नवीन कुमार ने बताया कि धारा 306, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed