{"_id":"5cb0ebbcbdec22141a4a2e8a","slug":"15550986317-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी व ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में करणपाल ने बताया कि गांव खेतपुराली थाना रायपुररानी का रहने वाला है और पंचकूला सेक्टर-6 में गाड़ी चलाता है। उसने बताया कि उसने ओएलएक्स पर एक स्विफट गाड़ी का विज्ञापन देखा। जिसके बाद उसने गाड़ी के मालिक से बात करके गाड़ी लेने की कीमत दो लाख 95 हजार रुपये में तय कर ली। जिसके बाद उसने सेक्टर-8 पंचकूला स्थित एक डाक्यूमेंट सेंटर से दो लाख 36 हजार रुपये गाड़ी के मालिक द्वारा बताए गए अकाउंट में डलवा दिए। पैसे डलने के बाद कार मालिक विजय धीमान ने उसे बताया कि वह बीकानेर में है और उसने गाड़ी को कंटेनर में लोड करवा कर पंचकूला भेज दिया है। उसने यह भी कहा कि गाड़ी के साथ प्रवीण नाम का एक लड़का भी आ रहा है। करणपाल ने बताया कि इस बात को तीन दिन हो चुके हैं और उसके बाद से उस आदमी का फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने करणपाल की शिकायत पर ठगी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।