फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फर्जी एफबी अकाउंट बनाकर पति ने किया पत्नी की वीडियो वायरल

फर्जी एफबी अकाउंट बनाकर पति ने किया पत्नी की वीडियो वायरल

Sat, 13 Apr 2019 01:19 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
फर्जी एफबी अकाउंट बनाकर पति ने किया पत्नी की वीडियो वायरल
पंचकूला। फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर और उस पर अपनी ही पत्नी की फोटो अपलोड करके अश्लील कमेंट करना महंगा पड़ गया। महिला की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान सेक्टर-25 निवासी मनोज के रूप में हुई है। वहीं, महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मनोज के खिलाफ मारपीट की धाराओं में भी केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-5 स्थित महिला थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर उन्होंने साइबर सेल को इसकी जांच के आदेश दिए थे, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-25 निवासी पीड़ित महिला पढ़ी लिखी है और दो बेटियां हैं। उसका पति उससे मारपीट भी करता था। इतना ही नहीं दोनों बच्चियों को एक-दूसरे से अलग रखता था। उन्होंने बताया कि आरोपी मनोज ने एक लड़की के नाम पर फेसबुक आईडी बनाकर और पत्नी की फोटो अपलोड कर उसे बदनाम करने के लिए अभद्र टिप्पणी की। पीड़ित महिला ने महिला थाने में शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। सेक्टर-25 निवासी महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी और अब उसके पास 7 व 11 साल की दो बेटियां हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति शादी के एक दो साल बाद ही उससे मारपीट करने लगा था और उसके साथ कई बार जानवरों की तरह व्यवहार किया है। जबकि शादी में परिवार वालों ने दहेज देने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी।
विज्ञापन


फेसबुक पर अश्लील भाषा से कर रहा था जलील
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी एक और शिकायत में बताया है कि उसके पति ने किसी लड़की के नाम का फेसबुक आईडी बनाकर उसे फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी। लड़की का अकाउंट देखकर महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया। लेकिन उसी आईडी से पीड़ित महिला के लिए इतने गंदे और अश्लील शब्दों का उपयोग किया गया है कि पढ़ने वालों को भी शर्म आ जाए। पीड़ित ने कहा कि वह पति से छुटकारा चाहती है और बेटी को वापस लेना चाहती है। उसने कहा कि इसके लिए उसे चाहे जो भी करना पड़े वह पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed