फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर , मौत

कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर , मौत

Tue, 09 Apr 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर , मौत
हिमाचल जिला हमीरपुर और रोहतक के ध्यानार्थ
विज्ञापन


कार ने बाइक को मारी टक्कर, मौत

- चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की तफ्तीश
- आरोपी की पहचान नारायणगढ़ जिला अंबाला के रूप में हुई

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नग्गल टोल प्लाजा के पास रांग साइड से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक चालक युवक अमित शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने उसक दोस्त शेखर सिंह के बयान के आधार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में शेखर सिंह निवासी ननौता जिला सहारनपुर ने बताया कि बीएनए प्रीफेब्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में अमित शर्मा बतौर इंजीनियर के पद पर नौकरी करता था। मृतक अमित शर्मा गांव बलोह जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शेखर सिंह ने बताया कि वह बीते सात अप्रैल को रात करीब 9.15 बजे अपने दोस्त अमित शर्मा के साथ मोटरसाइकिल से बरवाला से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए आ रहा था। अमित शर्मा मोटरसाइकिल चला रहा था। जबकि शेखर सिंह मोटरसाइकिल के पीछे बैठा था। रात करीब साढ़े नौ बजे टोल प्लाजा नग्गल के पास बाइक पर सवार दोनो जैसे ही पहुंचे तो सामने से रांग साइड से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद अमित शर्मा और शेखर सिंह दोनों घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से दोनों को सेक्टर-6 जनरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अमित शर्मा को अधिक चोट लगने के कारण पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं शेखर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं दुर्घटना के बाद कार को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पीजीआई में इलाज के दौरान अमित की सोमवार को मौत हो गई। चंडीमंदिर पुलिस ने शेखर सिंह की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत आरोपी तरुण कुमार पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रहा है। जांच में पता चला है कि कार तरुण कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। आरोपी की पहचान नारायणगढ़ जिला अंबाला के रूप में हुई। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed