फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   700 जनाव, 5 डीएसपी, 150 होम गार्ड फिर भी श्रद्धालु की कार चोरी

700 जनाव, 5 डीएसपी, 150 होम गार्ड फिर भी श्रद्धालु की कार चोरी

Mon, 08 Apr 2019 01:59 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
700 जनाव, 5 डीएसपी, 150 होम गार्ड फिर भी श्रद्धालु की कार चोरी
700 जवान, 5 डीएसपी, 150 होम गार्ड फिर भी श्रद्धालु की कार चोरी
विज्ञापन

कैथल निवासी मुकेश की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा में 700 जवान, 5 डीएसपी, 150 होम गार्ड तैनात हैं, इसके बाद भी कैथल से आए एक श्रद्धालु की कार पुलिस नाके के सामने से चोरी हो गई। इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस का खौफ चोर गिरोह में कितना है। वहीं इससे ये भी स्पष्ट हो गया कि पंचकूला पुलिस अपनी ड्यूटी को लेकर कितनी गंभीर है। हालांकि श्रद्धालु कैथल निवासी मुकेश की शिकायत पर एमडीसी थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि कार चोरी करने वाले को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस को दी शिकायत में मुकेश ने बताया कि वह कैथल के रहने वाले हैं और रविवार को परिवार के साथ माता मनसा देवी में माथा टेकने आए थे। मुकेश ने पुलिस को बताया कि कार में डाक्यूमेंट के साथ-साथ मोबाइल फोन भी था। पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed