{"_id":"5c99303ebdec22143d39748f","slug":"155354331520-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से घायल बाइक चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार चालक को पीछे से एक अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गई जबकि चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता गुरदेव सिंह निवासी गांव टांडा करोरा नवागांव जिला मोहाली ने बताया सोमवार की सुबह वह और उसका पिता हरी सिंह अलग बाइक पर सवार होकर उसकी बहन कमलदीप और जीजा कर्णजीत सिंह को छोड़ने पिंजौर आए थे। गुरदेव ने बताया कि गांव वापसी के दौरान जब वे सुबह सात बजे के करीब मॉडल टाउन कालोनी के समीप रेलवे फाटक को पार कर पुल के ऊपर पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसके पिता की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके पिता बाइक से नीचे गिर गए और उनका सिर पुल की रेलिंग से टकरा गया। गुरदेव ने बताया कि घटना में उसके पिता के सिर से खून बहने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस की सहायता से उसके घायल पिता को कालका के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता गुरुदेव ने बताया कि उसने मौके से फरार चालक की कार का नंबर नोट कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।