{"_id":"5c914e79bdec2214195ab7c4","slug":"15530267692-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टगरा हरी के जंगलों में पेड़ की टहनी से लटका पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टगरा हरी के जंगलों में पेड़ की टहनी से लटका पड़ा मिला शव
कालका। कालका के गांव टगरा हरी के साथ लगते जंगल में एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त अश्वनी (40) के रूप में हुई है जोकि टगरा हरी सिंह कालोनी का रहने वाला था। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कालका पुलिस मामले की तफ्तीश तथा सीन आफ क्राइम टीम मौके पर जरूरी साक्ष्य इकट्ठा करने पहुंचीं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम करीब साढ़े 6 बजे उनको फोन पर घटना की सूचना मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुचें तो पाया कि टगरा हरी सिंह के साथ लगते जंगल में एक व्यक्ति पेड़ की टहनी के साथ रस्सी का फंदा लगा लटका हुआ है जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से पेड़ से उतारा गया। उधर, मृतक के भाई रोशन लाल ने बताया कि अश्वनी दोपहर करीब साढ़े 11 बजे के करीब घर से यह कहकर निकला था कि वह हाथ सेकने के लिए जंगल से लकड़ी काटने जा रहा है। वहीं, काफी देर बीतने के बाद भी जब वह घर वापिस नहीं लौटा तो उसे देखने के लिए उसके परिजन जंगल वाली साइड गए जहां उन्होंने देखा की अश्वनी पेड़ की टहनी में रस्सी से फंदा लगा लटका हुआ है। उन्होंने बताया कि अश्वनी पिंजौर के एक निजी अस्पताल में (ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन) के पद पर पिछले लंबे समय से काम करता था जोकि पिछले कुछ दिनों से काम पर भी नहीं जा रहा था। मृतक अश्वनी जंगल में लकड़ी काटने के लिए जिस गंडासी को लेकर गया था वह भी उसके शव के पास झाड़ियों में पड़ी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।