{"_id":"5c89675ebdec221470579b38","slug":"15525088573-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों के पांच युवक रहस्यमयी परिस्थतियों में गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांवों के पांच युवक रहस्यमयी परिस्थतियों में गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों के पांच युवक रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब
- डीसीपी को ज्ञापन देकर जांच करवाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। खंड बरवाला के पांच युवकों के अचानक लापता होने के एक महीने बाद कुछ ना पता चलने पर लोगों ने पुलिस उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा और युवकों को ढूंढने की गुहार लगाई। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने एक सप्ताह में युवकों को ढूंढा नहीं, तो वे नेशनल हाइवे जाम करेंगे। इसके बाद कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीण जरनैल, कमलेश एवं अन्य महिलाओं ने बताया कि लगभग एक महीने 10 दिन पूर्व गांव नग्गल, बतौड़, बरवाला एवं मौली से कुछ युवक अलग-अलग जगहों से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गए। इसमें सौरभ राणा उर्फ मोनू राणा, हिमांशु, प्रिंस और विशाल गायब हो गए थे। ज्ञापन देने आई एक महिला ने बताया कि उसका बेटा आटो चलाने का काम करता है और 8 फरवरी को आटो लेकर गया था। सवारी छोड़ने के लिए सुबह लगभग 11 बजे निकला था और उसके बाद आज तक कुछ पता नहीं चला। बरवाला चौंकी में शिकायत दी थी, परंतु पुलिस द्वारा कोई तलाश नहीं की गई है। मौली के लोगों ने बताया कि गांवों के नौजवान युवकों के अचानक गायब होने से वह सहमे हुए हैं। पिछले डेढ़ माह से लगभग पांच युवकों के गायब होने की शिकायत पुलिस को दी थी। सभी संबंधित चौकियों में शिकायत दी थी। परंतु इतना समय गुजर जाने के बाद कोई सुराग ढूंढने में पुलिस नाकाम रही है। इन घटनाओं के बाद परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने मामले में डीसीपी से एसीपी स्तर की कमेटी गठित करके जांच करवाने की मांग की है। डीसीपी कमलदीप गोयल ने लोगों केे आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले की जांच कराई जाएगी।