{"_id":"5c841920bdec2213f754e014","slug":"155216114920-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह शादियां रचाकर भागने वाला नटवर लाल मनोज सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह शादियां रचाकर भागने वाला नटवर लाल मनोज सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह शादियां रचाने वाला नटवर लाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर
- रिकवरी करने गए पुलिसकर्मियों पर सोमवार तक गिर सकती है गाज
- कई जगह छापा मारने के बाद भी पुलिस नहीं कर पाई है गिरफ्तार
- आरोपी मनोज गुप्ता की लोकेशन पुलिस खोजने में फेल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। छह शादियां रचाकर भागने वाला नटवर लाल मनोज गुप्ता पंचकूला में धोखाधड़ी के केस में पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं रिकवरी करने के लिए मनोज गुप्ता को ले जाने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच चल रही है। पुलिस वालों पर सोमवार तक सस्पेंशन की गाज गिर सकती है। पंचकूला पुलिस लगातार पंजाब पुलिस के साथ मिलकर छापामारी कर रही है। इसके बाद भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
आरोपी की लोकेशन खोजने में पुलिस फेल
आरोपी मनोज गुप्ता को पुलिस खोजने में फेल हो गई है। उसने धोखे से छह शादियां रचा रखी हैं। सस्पेक्टेड नंबरों को पुलिस ने अपने पास रखा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने फर्जी आधार कार्ड से खरीदे गए करीब 35 सिम बरामद किए थे। उसके पास और भी फर्जी सिम बरामद करने के लिए पुलिस ले गई थी। आरोपी मनोज गुप्ता निवासी जगाधरी की लोकेशन नहीं मिलने के कारण पंजाब पुलिस के साथ मिलकर भी पंचकूला पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है।
यह था मामला
बीते तीन मार्च को बंधन बैंक के फर्जी अथॉरिटी लेटर बरामद करने के लिए सेक्टर-2 चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह और एक हेड कांस्टेबल आरोपी को लेकर जालंधर गए थे। वहां से आरोपी पानी पीने के बहाने दूसरे कमरे में जाकर घर के पिछले दरवाजे से फरार हो गया। पुलिस ने कई जगह दबिश दी। अभी तक पुलिस कोई सफलता हासिल नहीं कर पाई है। इस पर पंचकूला डीसीपी कमलदीप गोयल की ओर से जांच थाना-5 प्रभारी रामपाल सिंह को दी है। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी पुलिस वाले आरोपी मनोज गुप्ता को लेकर गए थे। उन पर कार्रवाई सोमवार को हो सकती है। मामले की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कई कार्ड हुए थे बरामद
बीस से ज्यादा ठगी करने का आरोपी मनोज गुप्ता से कई नामों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंकों के फर्जी चेक बरामद किए गए थे। आरोपी से बैंक के अन्य दस्तावेज बरामद करने के लिए पंजाब के राजपुरा और जालंधर ले जाना था। आरोपी मनोज जालंधर से फरार हो गया। इस तरह के हालात में अभी रिकवरी हो नहीं पाई है। पुलिस के लिए उसे पकड़ना चुनौती पूर्ण हो गया है।
धोखाधड़ी के आरोपी मनोज गुप्ता पुलिस की हिरासत से भागा है। मामले की जांच की जा रही है। इसमें जांच में जो भी पुलिस वाले दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - रामपाल सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-5।