फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश सचिव का बेटा गिरफ्तार

चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश सचिव का बेटा गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2019 01:30 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश सचिव का बेटा गिरफ्तार
चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश सचिव का बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन


- सेक्टर-5 महिला पुलिस थाना ने वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की
- हथियार बरामद करने के लिए लेगी पुलिस रिमांड, युवती की कार को टक्कर मारकर रोका था
- अपहरण, जान से मारने की धमकी देने, आर्म्स एक्ट की पुलिस ने लगाई थी धाराएं
- सेक्टर-5 महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर रात आठ बजे की कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश सचिव अनीता चौधरी के बेटे विशांत को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले में प्रयोग की गई कार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश कर रिवाल्वर बरामद करने की दलील देकर रिमांड लेगी।
युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी विशांत पर अपहरण, जान से मारने की धमकी देने, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। महिला थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बीती 25 फरवरी को पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की थी। आरोपी युवक की पहचान चंडीगढ़ निवासी विशांत के रूप में हुई है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पंचकूला में डेंटल कोर्स कर रही है और यहां पीजी में रहती है। बीते पिछले शनिवार शाम को करीब चार बजे वह अपनी एक महिला दोस्त के साथ मौसी से मिलने आई थी। इस दौरान एक ब्लू रंग की कार उसके पीछे लग गई। इस कार में भाजपा नेता का बेटा विशांत था। युवती ने बताया कि जब तक वह अपनी मौसी के घर रुकी तब तक विशांत वहीं पर रुका रहा। उसने कई बार खिड़की पर आकर देखा तो वह नीचे ही खड़ा दिखाई दिया। करीब चार घंटे तक वहीं पर खड़ा रहा। इसके बाद जब वह अपनी मौसी के घर से निकली तो विशांत ने उसका पीछा किया और हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के पास कार को टक्कर मार दी। उसने बचने का प्रयास किया और कार कलाग्राम की ओर ले गई। लेकिन विशांत ने कार उसके आगे लगा दी और जबरन अपनी कार में बैठने के लिए कहा। जब उसने मना किया तो विशांत ने रिवॉल्वर से उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि उसने मनीमाजरा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मनीमाजरा थाना प्रभारी रणजीत सिंह का कहना है कि युवती के बयान पर डीडीआर दर्ज कर केस पंचकूला ट्रांसफर कर दिया गया। क्योंकि मामला पंचकूला से ही संबंधित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की शिकायत पर विशांत चौधरी के खिलाफ अपहरण, जान से मारने की धमकी देने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। आरोपी विशांत चौधरी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है। - अजीत सिंह, इंस्पेक्टर महिला थाना पुलिस पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed