फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   युवती का पीछा करने वाले सिरफिरे युवक पर अपहरण समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज

युवती का पीछा करने वाले सिरफिरे युवक पर अपहरण समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज

Mon, 25 Feb 2019 02:42 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
युवती का पीछा करने वाले सिरफिरे युवक पर अपहरण समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज
दिनभर चली माथापच्ची के बाद सेक्टर-5 महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर की कार्रवाई
विज्ञापन


युवती का पीछा करने वाले सिरफिरे भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ केस दर्ज

- अपहरण, जान से मारने की धमकी देने, आर्म्स एक्ट की पुलिस ने लगाई धाराएं
- सेक्टर-5 महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर रात आठ बजे की कार्रवाई
- आरोपी युवक विशांत चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश सचिव का बेटा बताया जा रहा है

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-9 पंचकूला से चंडीगढ़ रेलवे लाइट प्वाइंट तक कार से युवती का पीछा करने के मामले में सेक्टर-5 महिला थाना पुलिस ने सिरफिरे युवक के खिलाफ अपहरण समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की पहचान चंडीगढ़ निवासी विशांत के रूप में हुई है। आरोपी युवक चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश सचिव अनीता चौधरी का बेटा बताया जा रहा है। पंचकूला में डेंटल कोर्स कर रही युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, धमकी देने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दिनभर चली माथापच्ची के बाद जब समझौता नहीं हुआ तो रात करीब साढ़े 8 बजे पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंचकूला में डेंटल कोर्स कर रही है और यहां पीजी में रहती है। शनिवार शाम को करीब चार बजे वह अपनी एक महिला दोस्त के साथ मौसी से मिलने आई थी। इस दौरान एक ब्लू रंग की कार उसके पीछे लग गई। इस कार में भाजपा नेता का बेटा विशांत था। युवती ने बताया कि जब तक वह अपनी मौसी के घर रुकी तब तक विशांत वहीं पर रुका रहा। उसने कई बार खिड़की पर आकर देखा तो वह नीचे ही खड़ा दिखाई दिया। करीब चार घंटे तक विशांत वहीं पर खड़ा रहा। इसके बाद जब वह अपनी मौसी के घर से निकली तो विशांत ने उसका पीछा किया और हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के पास कार को टक्कर मार दी। उसने बचने का प्रयास किया और कार कलाग्राम की ओर ले गई। लेकिन विशांत ने कार उसके आगे लगा दी और जबरन अपनी कार में बैठने के लिए कहा। जब उसने मना किया तो विशांत ने रिवॉल्वर से उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि उसने मनीमाजरा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मनीमाजरा थाना प्रभारी रणजीत सिंह का कहना है कि युवती के बयान पर डीडीआर दर्ज कर केस पंचकूला ट्रांसफर कर दिया गया। क्योंकि मामला पंचकूला से ही संबंधित था।
विज्ञापन


पहले भी दी आरोपी के खिलाफ शिकायत
युवती ने बताया कि उसने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया, जिसके बाद विशांत वहां से भाग गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विशांत की कार का पीछा भी किया, लेकिन वह मौके से भागने में कामयाब रहा। युवती ने लिखित शिकायत रात को ही चंडीगढ़ पुलिस को दे दी थी, लेकिन मामला पंचकूला का होना के कारण महिला थाने में केस ट्रांसफर कर दिया गया। युवती ने विशांत के खिलाफ पहले भी शिकायत महिला पुलिस थाने में दी थी। जिसमें उसने कहा था कि विशांत उसे परेशान करता है और उसका पीछा करता है, लेकिन पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव में थाने पहुंचे भाजपा के कई नेता
सेक्टर-5 स्थित महिला थाने में रविवार को आरोपी युवक विशांत के बचाव में कई भाजपा नेता पहुंचे। जो सारा दिन मामले में समझौता करने की कोशिश करते रहे। लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए। सुबह से रात आठ बजे तक थाने में नेताओं के आने-जाने का दौर जारी रहा, जबकि कई नेता और मंत्री फोन पर पल-पल की जानकारी लेते रहे। लेकिन युवती अपने बयान पर अटल रही। अंत में महिला थाना पुलिस को केस दर्ज करना ही पड़ा।


कोट्स
युवती की शिकायत पर विशांत चौधरी के खिलाफ अपहरण, जान से मारने की धमकी देने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप साबित होने पर सिरफिरे युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अजीत सिंह, इंस्पेक्टर महिला थाना पुलिस पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed