फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बस की टककर से स्कूटी पर जा रहे युवक की मौत,पुलिस ने किया बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज

बस की टककर से स्कूटी पर जा रहे युवक की मौत,पुलिस ने किया बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 23 Feb 2019 01:58 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
बस की टककर से स्कूटी पर जा रहे युवक की मौत,पुलिस ने किया बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज
शिमला के ध्यानार्थ
विज्ञापन


बस की टक्कर से स्कूटी पर जा रहे युवक की मौत

- शिकायत पर पुलिस ने किया बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज
- मृतक युवक हिमाचल के जिला हमीरपुर गांव पधियान का रहने वाला था

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विगत बुधवार की देर रात एक कंपनी की निजी बस की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक विशाल शर्मा (24) साल निवासी गांव पधियान जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेेश के रिश्तेदार विनोद कुुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मामा का लड़का विशाल फिलहाल बद्दी में रह कर डेढ़ साल से बद्दी की एक कंपनी में काम कर रहा था। 20 फरवरी की देर रात विशाल अपनी स्कूटी पर सवार होकर पिंजौर की ओर जा रहा था इस दौरान करीब 12 बजे जैसे ही वह गांव झीड़ा के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार निजी कंपनी की एक बस ने उसकी स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि टक्कर लगते ही विशाल स्कूटी समेत बस के नीचे आकर बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग घायल विशाल को पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता विनोद ने बताया कि उसके मामा के लड़के विशाल शर्मा की मौत बस चालक गुरचरण सिंह द्वारा लापरवाही से तेज बस चलाने के कारण हुई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि वे बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed