फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नया मॉडल बताकर बेची पुरानी गाड़ी, पुलिस को शिकायत, जांच शुरु

नया मॉडल बताकर बेची पुरानी गाड़ी, पुलिस को शिकायत, जांच शुरु

Wed, 20 Feb 2019 01:17 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
नया मॉडल बताकर बेची पुरानी गाड़ी, पुलिस को शिकायत, जांच शुरु
नया मॉडल बताकर बेची पुरानी गाड़ी, पुलिस को शिकायत, जांच शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-6 मनसा देवी कांप्लेक्स के एक निवासी ने पुलिस को शिकायत देकर एक व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में उमेद सिंह ने बताया कि वह एमडीसी सेक्टर-6 का रहने वाला है और इंडस्ट्रियल एरिया में गाड़ियों का काम करता है उसने मोहित कार डीलर के राजेश राजा निवासी सेक्टर-22 चंडीगढ़ उसके पास आया और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की 2012 मॉडल 14 लाख 50 हजार रुपये में बेचने की पेशकश की। लेकिन गाड़ी पसंद नहीं आई, तो उसने दूसरी गाड़ी देने को कहा। इसके बाद उसने ऑडी क्यू 7 दिखाई, जिसकी कीमत 32 लाख 50 हजार रुपये थी। उमेद ने बैंक से आरटीजीएस करवाया और बाकी पेमेंट 28 जनवरी 2019 को पंजाब नेशनल बैंक एमडीसी-5 से करवा दी। उमेद सिंह ने आरोप लगाया कि राजा ने उसे जो गाड़ी दी, वह 2013 का मॉडल था, जबकि उसने उसे 2015 का बताया था। पुराने मॉडल की गाड़ी नये मॉडल की बताकर उससे धोखाधड़ी की है। उमेद सिंह ने जब पैसे वापस मांगे, तो उसके साथ गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि आरोपी ना तो पैसे वापस कर रहा है और ना ही गाड़ी चेंज करवा रहा है। आरोप है कि इस व्यक्तियों का यही धंधा है और कई अन्य शिकायतें भी इनके खिलाफ पुलिस को दी हुई है। हाल ही में एक एनआरआई के साथ 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी भी की है। इनके द्वारा ऊंचा मॉडल बताकर दिल्ली, गुड़गांव नंबर की गाड़ी लाकर बेचते हैं और बाद में मुकर जाते हैं। शिकायत पर मनसा देवी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed