फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फर्जी डाक्टर बनकर दवा बेचने का आरोपी गिरफ्तार

फर्जी डाक्टर बनकर दवा बेचने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Feb 2019 01:27 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
फर्जी  डाक्टर बनकर दवा बेचने का आरोपी  गिरफ्तार
फर्जी डॉक्टर बनकर दवा बेचने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

हेल्थ विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर डाली रेड
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-4 गुग्गा माड़ी के नजदीक फर्जी डॉक्टर बनकर दवा की पुड़िया बेचने वाले आरोपी को हेल्थ विभाग की टीम ने रेड कर दबोचा। इस रेड में पुलिस भी उनकेे साथ तैनात थी। हेल्थ विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर यह रेड की थी।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-4 की गुग्गा माड़ी के नजदकी एक फर्जी डॉक्टर मान सिंह नाम का व्यक्ति लड़का पैदा होने की पुड़िया लोगों केे बेच रहा था। हेल्थ विभाग की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। जब टीम ने उसकी जेब से 100 रुपये का नोट निकालने के लिए तलाशी ली तो उसने पब्लिक को भी भड़का दिया। मान सिंह के पास जो लोग दवाई लेने आए थे उन्होंने डॉक्टरों की टीम को घेर लिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस फोर्स ने लोगों को यहां से बाहर भगाया। इसके बाद शनिवार को पीएनडीटी नोडल ऑफिसर डॉ. परविंदर ने ड्रग कंट्रोल ऑफिसर प्रवीन कुमार और सेक्टर-चार डिस्पेंसरी की डॉ. रोहिनी के साथ मिलकर रेड डाली थी। इसमें उनके साथ कंप्यूटर आपरेटर सुनील कुमार भी थे। रेड में पकड़ गए डॉक्टर ने अपना नाम मान सिंह बताया, जिसका उसने कोई प्रूफ नहीं दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मानसिंह यहां फॉर्च्यूनर गाड़ी से आता है, जिसने बड़े अक्षरों में वीआईपी पार्किंग और डॉक्टर का स्टीकर लगा रखा है। आरोपी मान सिंह पहले डॉक्टरों की टीम से उलझ गया। जब वह अपनी पहचान दिखाने में असमर्थ हो गया तो उन्होंने पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार करवाया। पीएनडीटी के नोडल ऑफिसर डॉ. परविंदर ने बताया कि दो दिन पहलेे ही उन्हें यहां गलत तरीके से दवाइयां देने और लड़का पैदा होने की गारंटी देने वाले फर्जी डॉक्टर के बारे में पता चला था। शनिवार को सेक्टर-चार की गुग्गा माड़ी मंदिर में रेड की गई तो मान सिंह नाम के व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया है। शुरूआत में तो यहां पब्लिक को भी भड़का दिया था, बाद में पुलिस फोर्स को भी बुलाया गया। हमने यहां से कुछ दवाईयां जब्त की है। पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए एप्लीकेशन भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed