{"_id":"5c686b2abdec2226154d1910","slug":"15503471562-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल निकेतन के नाबालिग के साथ कुकर्म, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल निकेतन के नाबालिग के साथ कुकर्म, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूूरो
पंचकूला। सेक्टर दो स्थित बाल निकेतन के 11 वर्ष के बच्चे के साथ वहीं के दो नाबालिगों द्वारा कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बाल निकेतन के सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर पोस्को एक्ट तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुपरिंटेंडेंट मेहर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बाल निकेतन में रहने वाले 11 वर्षीय बच्चे के साथ बाल निकेतन में रहने वाले 16 वर्षीय दो नाबालिग बच्चों ने सेक्सुअल हरासमेंट करते हुए कुकर्म किया। सुपरिटेंडेंट ने बताया कि पीड़ित बच्चे ने बाल कल्याण विभाग पंचकूला की चेयरपर्सन वंदना गुप्ता को भी मामले संबंधी जानकारी दी है। सेक्टर-5 थाने के एडीशनल एसएचओ कश्मीरा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।