{"_id":"5c6087d1bdec224d9d195b94","slug":"154983020616-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी को घेरकर पति के सिर पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी को घेरकर पति के सिर पर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजधार हथियार से किया हमला
पंचकूला। चंडीगढ़ से घर लौट रहे परिवार को दो लड़कों ने कार से पंचकूला सेक्टर-10,11 की लाइटों पर घेर लिया। जब वह उन्हें हटने के लिए कहने लगे तो तेजधार हथियार से हमला कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर -11 निवासी महिला अनु चोपड़ा ने बताया कि वे अपने पति करनदीप चोपड़ा और बच्चों के साथ चंडीगढ़ से घर आ रही थी। जैसे ही पंचकूला सेक्टर -10,11 की लाइटों पर पहुंची। तो वहां पर खड़े दो नशेड़ियों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी कार लगा दी। इस पर महिला के पति ने कार हटाने को कहा तो दोनों आरोपी करनदीप चोपड़ा से झगड़ा करने लगे। इस दौरान उन्होंने तेजधार हथियार से उन्हें घायल दिया। वहीं गाड़ी में बैठी महिला ने हमला होता देख पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक वह दोनों आरोपी कार लेकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। घायल करनदीप का मेडिकल सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में कराया गया।