फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ऑटो चालक की टक्कर से बाइक सवार का पैर टूटा

ऑटो चालक की टक्कर से बाइक सवार का पैर टूटा

Sun, 10 Feb 2019 01:43 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
ऑटो चालक की टक्कर से बाइक सवार का पैर टूटा
ऑटो चालक की टक्कर से बाइक सवार का पैर टूटा
विज्ञापन

पंचकूला। तेज रफ्तार से घग्गर की ओर से आ रहे ऑटो ने पुराने पंचकूला के लाइट प्वाइंट पर एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक का बायां पैर टूट गया। चंडीमंदिर पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। चंडीमंदिर पुलिस को दी शिकायत में इंदौर निवासी विजय कुमार मिश्र ने बताया कि वह पांच फरवरी को अपनी मोटरसाइकिल से पुराना पंचकूला पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गया था। जब वह पेट्रोल भरवाकर वापस आ रहा था तो पुराने पंचकूला पर लाइट प्वाइंट के पास घग्गर की ओर से आ रहे ऑटो चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारकर ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। चालक अनियंत्रित गति से ऑटो चला रहा था। टक्कर लगने के बाद बाएं पैर में फ्रैक्चर आ गया। मौके पर मौजूद युवक गुरदीप सिंह ने उसे कमांड अस्पताल पहुंचाया। युवक के बयान पर चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed