{"_id":"5c5f3464bdec222c57233717","slug":"15497433134-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री फार्म में गिरा निर्माण , एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल्ट्री फार्म में गिरा निर्माण , एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डिंग गिरने से एक की मौत तीन घायल
पोल्ट्री फार्म में फीड मील की बिल्डिंग गिरी दो घायल, एक की मौत
- हादसे के कारणों का नहीं चला पता, रात के वक्त हुआ हादसा
- मौके पर पहुंचा प्रशासन व पोल्ट्री फार्म मालिक, जेसीबी की मदद से निकाले घायल
अमर उजाला ब्यूरो।
रायपुररानी। मौली-अंबाला रोड पर स्थित गांव ककराली के नजदीक इंडेन एग्रो पोल्ट्री फार्म में रात करीब दो बजे फार्म में बनी फीड मील की बिल्डिंग गिरने से हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में एक अन्य मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने धारा-176 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार रात के वक्त अचानक से फीड मील की बिल्डिंग से भरभराने की आवाजें आने लगी तो मजदूरों में भगदड़ मच गई और जिसके बाद कुछ मजदूर भाग कर बाहर निकल आए, लेकिन तीन मजदूर बिल्डिंग से बाहर नहीं निकल पाए और पूरा लेंटर अचानक से गिरने पर उसके नीचे तीन मजदूर जूमा खान, सखीना और विशु दब गए। पुलिस की मदद से मौके पर जेसीबी बुलाई गई और उसके बाद पोल्ट्री फार्म के मालिक आनंद कुमार भी मौके पर पहुंचे व हादसे की जानकारी ली। हादसे में घायल मजदूरों को पहले सामान्य अस्पताल सेक्टर-6 पहुंचाया गया, जहां से विशु को चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया और वहां इलाज के दौरान विशु (48) ने दम तोड़ दिया।
पैसे का लालच खींच ले गया बिल्डिंग के अंदर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब फीड मील की बिल्डिंग हिलने लगी तो मजदूरों में भगदड़ मच गई। इस दौरान सभी मजदूर भाग कर बाहर निकल आए। लेकिन इसी बीच जूमा खान, विशु और सखीना में से किसी को बिल्डिंग के अंदर रखे पैसे याद आ गए और वो भाग कर बिल्डिंग में जा पहुंचे। इसी बीच लेंटर गिर गया और तीनों मजदूर नीचे दब गए जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
हादसे का अंदेशा लग गया था: पोल्ट्री फार्म मालिक
पोल्ट्री फार्म में जहां फीड मील बना हुआ था। उसके पीछे की तरफ से ईंट भट्ठा वालों ने कई फुट गहरी मिट्टी उठाई हुई है और ऐसे में हमें हादसे वाले दिन अंदेशा लग गया कि कोई हादसा हो सकता है, जिसके बाद हमने उसके अंदर से लेबर को निकाल दिया। लेकिन तीन मजदूर मील का लेंटर गिरते वक्त चपेट में आ गए। - आनंद कुमार, पोल्ट्री फार्म संचालक।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और तीन घायलों जूमा खान, सखीना, और विशु गंभीर रूप से घायल थे और जो पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में दाखिल थे। इलाज के दौरान विशु की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया, पुलिस कार्रवाई में जुटी है। - जसविन्द्र सिंह, इंचार्ज पुलिस चौंकी मौली।