{"_id":"5c5c3268bdec224e364f9f21","slug":"154954619910-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ महीने पहले दुराचारी ने किया दुराचार, नाबालिग ने बेटी को जन्म दिया --","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ महीने पहले दुराचारी ने किया दुराचार, नाबालिग ने बेटी को जन्म दिया --
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ महीने पहले किया था दुष्कर्म, अब नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म
- कालका पुलिस ने पोक्सो और रेप की धाराओं के तहत केस दर्ज कर शुरू की तफ्तीश
- चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ले सकती है बच्ची को गोद
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। कालका की एक नाबालिग 17 वर्षीय लड़की ने पंचकूला के जनरल अस्पताल सेक्टर-6 में मंगलवार देर रात एक बेटी को जन्म दिया। नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने कालका निवासी आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग की मां ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी के पेट में तेज दर्द था। उसने कई बार उलटियां की। उलटियां अधिक होने और बुखार की हालत में उसे कालका की डिस्पेंसरी लेकर गई। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि उनकी नाबालिग लड़की नौ माह की गर्भवती है। इसके बाद कालका डिस्पेंसरी की डॉक्टरों की टीम ने नाबालिग लड़की को जनरल अस्पताल सेक्टर-6 रेफर कर दिया। जहां मंगलवार देर रात नाबालिग की डिलीवरी हो गई। नाबालिग की मां ने आरोप लगाया कि यूपी निवासी इकबाल अंसारी ने उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। नाबालिग लड़की कुछ समझ नहीं सकी। इस कारण उसके पेट में गर्भ ठहर गया। वह कालका में नौ साल से रह रहा था। कालका थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि नाबालिग की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर युवक इमरान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से सभी पहलुओं पर पुलिस पूछताछ कर रही है।
परिजनों ने बच्ची को देखने से किया इंकार
हालांकि युवती के माता-पिता और परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे हुए थे। लेकिन वे किसी से बात करने को तैयार नहीं थे। उन्होंने बच्ची को देखने से भी इंकार कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में दिन भर रही चर्चा
नाबालिग लड़की द्वारा एक बच्ची को जन्म देने के बाद दिनभर अस्पताल में तरह-तरह की चर्चा होती रही है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी पंचकूला की ओर से मामला संज्ञान में है। इस बच्ची को दो से तीन दिन में सामान्य अस्पताल में रखा जाएगा। इसके बाद इस बच्चे की देखभाल चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से किए जाने की संभावना है।