फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बीजेपी नेता के बेटे पर वीडियो लीक होने का लगाया आरोप

बीजेपी नेता के बेटे पर वीडियो लीक होने का लगाया आरोप

Thu, 07 Feb 2019 06:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी नेता के बेटे पर वीडियो  लीक होने का लगाया आरोप
बीजेपी नेता के बेटे पर वीडियो लीक करने का लगाया आरोप
विज्ञापन


- युवती ने पंचकूला सेक्टर-5 महिला थाना प्रभारी को दी शिकायत
- पुलिस को दी शिकायत में वीडियो से अफवाह फैलाने का लगाया आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. योगेश बिदानी के बेटे वैभव बिदानी पर पंचकूला निवासी एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए है। युवती ने वैभव बिदानी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी उसका आपत्तिजनक वीडियो लीक करने की धमकी दे रहा है। युवती ने महिला थाना-5 को दी गई शिकायत में बताया कि उसका वीडियो लीक करने की धमकी के बाद उसके परिजन डरे हुए हैं। शिकायत में बताया कि वैभव बिदानी ने कुत्तों की नसबंदी का ठेका लिया हुआ है। इस दौरान एक वालंटियर ने डॉग कैचर की ओर से एक डॉग के साथ अनैतिक संबंध बनाने की जानकारी दी। जिस पर उसने इस बात को लेकर एतराज जताया। इसके बाद वैभव बिदानी युवती को चुप रहने के लिए कहने लगे। लेकिन वह इस बात पर चुप नहीं बैठी। युवती ने आरोप लगाया कि जब मैंने वैभव बिदानी के साथ काम करना बंद कर दिया तो वह मुझे बदनाम करने के लिए वीडियो लीक करने की धमकी देने लगा। महिला ने दी शिकायत में बताया कि वैभव बिदानी एक वीडियो में डॉग कैचर के साथ उसके अनैतिक संबंध होने की अफवाह फैला रहा है। शिकायत में बताया कि आरोपी ने उससे कहा कि अगर वह चुप नहीं रहेगी तो उसके इस वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। जब मुझे पता चला कि वीडियो लीक किया गया तो मैंने महिला थाना-5 को शिकायत दी है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।


युवती की ओर से वैभव बिदानी के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अजीत सिंह, महिला थाना प्रभारी, सेक्टर-5।
विज्ञापन


युवती ने मेरे ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। मैने किसी की वीडियो वायरल नहीं की है। जांच के बाद यह आरोप साफ हो जाएगा। - वैभव बिदानी।

मेरे परिवार की इज्जत उछालने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए मैंने पुलिस को शिकायत दी है। मैं इस मामले में कोई समझौता नहीं करूंगी। - पीड़ित युवती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed