{"_id":"5c438597bdec224b6317a66f","slug":"154792910619-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर शराब पीने के पैसें मांगे, नहीं देने पर पेट में घोपा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जन्मदिन पर शराब पीने के पैसें मांगे, नहीं देने पर पेट में घोपा चाकू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्मदिन मनाने के लिए पैसे नहीं दिए तो पेट में घोंपा चाकू
- गंभीर हालात में युवक को जीएमसीएच-32 किया गया रेफर
- तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकी देने की धाराओं के तहत किया केस दर्ज
- पुलिस ने कई जगह की आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जन्मदिन पर शराब पीने के पैसे नहीं देने पर एक युवक के पेट में तीन आरोपियों ने चाकू घोंप दिया। गंभीर हालात में युवक को सेक्टर -6 जनरल अस्पताल पहुंचाया गया। हालात खराब होने पर युवक विकास वत्स को जनरल अस्पताल की टीम ने जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। युवक के बयान के आधार पर सेक्टर -14 थाना पुलिस ने आरोपी दीपक पांडेय निवासी बुडनपुर, लक्की उर्फ मच्छर और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है। अभी तक तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
लक्की उर्फ मच्छर का जन्मदिन मनाने चाहते थे आरोपी
पुलिस को दिए बयान में सेक्टर-17, इंदिरा कालोनी, मकान नंबर -706 निवासी युवक विकास वत्स (27) ने बताया कि वह किराए के मकान में रहता है और केबल लगाने का काम करता है। 17/18 जनवरी की देर रात अपने कमरे में अकेला सोया हुआ था। रात करीब 12 बजे आरोपी दीपक पांडे निवासी बुडनपुर, लक्की उर्फ मच्छर निवासी इंदिरा कालोनी और इंदिरा कालोनी का ही एक अन्य आरोपी आकर कमरे का दरवाजा खटखटाने लगे। जब वह बाहर आया तो उक्त तीनों आरोपी में से दीपक पांडेय ने बताया कि आज लक्की उर्फ मच्छर का जन्मदिन है और उन्हें जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए पैसे चाहिए। इस पर उसने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया तो तीनों आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जिसके बाद आरोपी दीपक पांडेय, लक्की उर्फ मच्छर और अज्ञात आरोपी उससे हाथापाई करने लगे और पैसा न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के ही दौरान तीसरे अज्ञात आरोपी ने पीछे से पकड़ लिया, इसके बाद आरोपी लक्की उर्फ मच्छर ने पेट के बायीं ओर दो बार चाकू घोंप दिया। साथ ही आरोपी दीपक पांडेय ने उसके पेट में दाहिनी ओर रॉड से कई वार किए। बुरी तरह से घायल होने पर मदद के लिए आवाज लगाई तो शोर सुनकर आसपास के कालोनी के लोग इकट्ठा हो गए।
युवक को जीएमसीएच-32 किया रेफर
दीपक वत्स ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसके मकान में ही रहने वाले टीटू उर्फ बाबूराम ने उसे सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। वहीं युवक के घायल होने की जानकारी अस्पताल की पुलिस चौकी की ओर से थाना-14 और सेक्टर-16 की चौकी को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। इसके अलावा जीएमसीएच-32 के डॉक्टरों के अनुसार विकास की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। दोपहर बाद दीपक वत्स के होश में आने के बाद एएसआई यशपाल की ओर से घायल विकास वत्स के बयान दर्ज किए गए। वहीं, विकास वत्स ने बताया कि आरोपी दीपक पांडेय, लक्की उर्फ मच्छर और एक अज्ञात युवक जिसे वह नहीं पहचान पाया। अगर वह सामने आए तो वह उसे पहचान लेगा।
विज्ञापन
पुलिस ने कई जगह छापेमारी
सेक्टर -14 थाना प्रभारी यशदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है। पुलिस की ओर से कालोनी और आरोपियों के रिश्तेदारों के यहां छिपे होने की सूचना पर छापेमारी की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पीड़ित युवक के बयान पर पुलिस ने जान से मारने की कोशिश, धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। - बलदेव सिंह, चौकी इंचार्ज, सेक्टर -16