फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   परिवार दिल्ली शादी में गया, चोरों ने घर का सामान उड़ाया ---

परिवार दिल्ली शादी में गया, चोरों ने घर का सामान उड़ाया ---

Sat, 19 Jan 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
परिवार दिल्ली शादी में गया, चोरों ने घर का सामान उड़ाया ---
परिवार दिल्ली शादी में गया, चोरों ने घर का सामान उड़ाया
विज्ञापन


- सेक्टर-26 में हुई चोरी की घटना
- 26 हजार कैश सहित उड़ाई ज्वैलरी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-26 में एक घर के गेट की दीवार फांदकर चोर किचन की ग्रिल तोड़ने के बाद सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चंडीमंदिर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
चंडीमंदिर पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर -26 के रहने वाले विनय सहरावत ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कजिन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए 16 जनवरी को घर से दिल्ली गए थे। 17 जनवरी को शादी समारोह अटेंड करने के बाद वे अपने घर वापस 18 फरवरी को आए तो उनके घर के दरवाजों के लॉक टूटे हुए थे। जब वे घर के अंदर गए तो देखा कि उनके घर का सामान चोरों ने चोरी कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि उनके घर से आठ तोले सोने के गहने, 750 ग्राम चांदी चोरी हो गई है। चोरों ने उनके घर पर रखा 26 हजार रुपये का कैश भी चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि घर से करीब साढ़े चार लाख रुपये की चोरी हुई है। चोरों ने घर को पूरी तरह खंगाल लिया था। वहीं अलमारियों से सारा सामान बाहर फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि उनके घर में 29 दिसंबर 2016 को भी चोरी हो चुकी है। इसके बाद भी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस घर में घुसकर चोरी करने वाले चोरों को पकड़ने में फेल हो गई है।
विज्ञापन


रेकी कर चोर गिरोह खाली घरों को बना रहे निशाना
विनय सहरावत ने बताया कि पंचकूला सेक्टर -26 के खाली घरों को चोर आसानी से निशाना बना लेते हैं। रेकी के बाद ही ये चोरियां हो रही हैं। पुलिस कमजोर गश्त के कारण चोरों का पता नहीं लगा पाती है। इस तरह के हालात में सेक्टर -26 के लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पहले भी सेक्टर के कई घरों में चोरियां हुई हैं। पुलिस इन चोरियों को सुलझाने में फेल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरा
पुलिस की ओर से अगल-बगल के घरों में सीसीटीवी कैमरा खंगाला जा रहा है। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि चोरी करने वाले चोर पैदल आए हैं। पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज दी गई है।


मामले की शिकायत आई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - नवीन कुमार, थाना प्रभारी, चंडीमंदिर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed