{"_id":"5c36562bbdec2256f6521144","slug":"154706500113-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर नाके तोड़ा, पब्लिक ने की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर नाके तोड़ा, पब्लिक ने की धुनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में कार चालक ने बाइक सवार को ठोका, नाका तोड़ा, फिर पब्लिक ने पकड़कर पीटा
- सेक्टर-19 चौकी पुलिस ने पीछा कर कार चालक को बटलाना से पकड़ा
- कार में सवार थी एक युवती, लोगों का आरोप दोनों ने पी रखी थी शराब
- सेक्टर-14 पुलिस कर रही मामले की जांच, परिजनों को थाने बुलाया
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
नशे में धुत एक कार सवार युवक ने पहले सेक्टर-12-ए रैली में बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल किया, फिर सेक्टर-19 पुलिस नाके को तोड़ बलटाना की तरफ भाग निकला। लेकिन चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस ने पीछा कर आरोपी कार चालक को बलटाना में पकड़ा लिया। इससे पहले गुस्साई भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई की और कार के शीशे को तोड़ डाला। पुलिस जवान ने बड़ी मुश्किल से लोगों को शांत करवाया। इसके बाद वह नशे में धुत्त युवक और युवती को सेक्टर-19 पुलिस चौकी लेकर आए। जहां से दोनों को सेक्टर-14 थाने भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूछताछ के लिए युवक और युवती के परिजनों को वीरवार को थाने बुलाया है। आरोपी युवक की पहचान अजीत शर्मा निवासी जीरकपुर के रूप में हुई है, जबकि घायल बाइक चालक की पहचान अनिल निवासी सेक्टर-12-ए के रूप में हुई है। लोगों का आरोप है कि कार सवार दोनों शराब के नशे में धुत थे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार को अजीत शर्मा चला रहा था, जबकि युवती साथ में बैठी थी। दोनों नशे में थे। अजीत ने पहले सेक्टर-12-ए में बाइक चालक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी और पीसीआर ने कार का पीछा किया, लेकिन पुलिस से बचने के लिए अजीत ने कार की स्पीड बढ़ा दी और बलटाना की तरफ भागा। रास्ते में बिजली के पोल में टक्कर मार दी। इस घटना को सेक्टर-19 नाके पर तैनात पुलिस जवानों ने देख लिया और उन्होंने कार चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन अजीत नाका तोड़कर बलटाना में प्रवेश कर गया। यहां गुप्ता स्वीट्स शॉप के सामने लोगों ने कार को रोक लिया और अजीत की ध्ुानाई कर डाली। गुस्साई भीड़ ने कार के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कराया और युवक युवती को लेकर सेक्टर-19 चौकी पहुंची। जहां से दोनों को सेक्टर-14 थाने भेज दिया गया।
महिला बोली, पति को टक्कर मार कर भागा
बाइक चालक अनिल की पत्नी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। जिस तरह नशे में उसने घटना को अंजाम दिया, ऐसे में किसी की मौत भी हो सकती थी।
विज्ञापन
कोट्स
कार चालक और युवती ने शराब पी रखी थी। दोनों हादसे को अंजाम देकर बलटाना की तरफ भाग निकले थे। लेकिन नाके पर तैनात जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। इस मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी व्यक्ति ने शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सुशील कुमार, चौकी इंचार्ज सेक्टर-19
कोट्स
घटना की जानकारी मिली है। लेकिन अभी तक कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है। युवक और युवती के परिजनों को थाने बुलाया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यशदीप सिंह, एसएचओ सेक्टर-14 पुलिस थाना।