{"_id":"5c3654cdbdec2256b262f3bb","slug":"154706465220-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों से पुलिस जवान ने की अपील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहरवासियों से पुलिस जवान ने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों से पुलिस जवानों ने की अपील
- संदिग्ध दिखे तो तत्काल कंट्रोल रूम में दे सूचना
- बस स्टैंड सहित शहर की सभी मार्केट में चली चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। छत्रपति हत्याकांड के मामले में सुनवाई को लेकर पंचकूला पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने बस स्टैंड, मार्केट में चेकिंग की। पुलिस ने मार्केट और सेक्टर के लोगों से अपील की है कि अगर किसी प्रकार के संदिग्ध दिखें तो तत्काल कंट्रोल रूम में सूचना दें।
बीते आठ जनवरी को सीबीआई की विशेष अदालत ने आदेश दिया है कि 11 जनवरी को छत्रपति हत्याकांड के मुख्य आरोपी राम रहीम की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी। तीन अन्य आरोपियों किशन लाल, निर्मल और कुलदीप को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। पंचकूला की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने जमकर चेकिंग की। बस स्टैंड में सुबह से ही पुलिस तैनात थी। पुलिस की जिप्सी और राइडर मार्केट में दिनभर घूमे। हरियाणा पुलिस की आई चार कंपनियों ने भी शहर के मार्केट, सिटी सील नाकों पर जमकर चेकिंग की है। पंचकूला डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि शहर में चेकिंग की जा रही है। पुलिस की ओर से पूरी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। पुलिस को निर्देश दिया है कि मार्केट और सेक्टर के लोगों से भी पुलिस संपर्क रखे। अगर किसी प्रकार की संदिग्ध स्थिति दिखे तो पुलिस तुरंत बड़े अधिकारियों को सूचित करे। लोग कंट्रोल रूम में सूचना दे सकते हैं। शहर में कुल 17 नाके लगाए गए हैं। एंट्री प्वाइंट और एग्जिट प्वाइंट के नाकों पर पुलिस गाड़ी चेकिंग के बाद आने देती है। जिला अदालत, सेक्टर-5, चंडीमंदिर, माजरी चौक सहित कई जगह नाके लगाए गए हैं।