{"_id":"5c2e6ec3bdec2257282d46f8","slug":"15465469997-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का मोबाइल पुलिस ने खंगाला , कई जगह की छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का मोबाइल पुलिस ने खंगाला , कई जगह की छापेमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला का मोबाइल पुलिस ने खंगाला, कई जगह की छापेमारी
2.75 किलोग्राम चरस के साथ महिला हुई थी मंगलवार को गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। 2.75 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार की गई महिला नमिता सिंह का मोबाइल क्राइम ब्रांच की ओर से खंगाला गया है। इसमें शहर के कई लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने कई जगह शहर के लगते एरियों में छापेमारी की है। हालांकि अभी तक किसी आरोपी के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं हुई है। महिला की पहचान सेक्टर -8 निवासी नमिता सिंह के रूप में हुई है। नमिता ने बताया कि वह यह नशा गोरखपुर और नेपाल से लेकर आती थी। इसे वह सप्लाई करती थी। पुलिस सभी पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है। जल्द ही पुलिस इस मामले से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर सकती है।
एक जनवरी को शहर में क्राइम ब्रांच और थाना -5 की पुलिस ने नाका लगाकर चरस की डिलीवरी देने जा रही आरोपी महिला नमिता सिंह को वाटिका पार्क के पास गिरफ्तार किया था। महिला के पास से 2.75 किलोग्राम चरस मिली थी।
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला एक्टिवा की डिग्गी में चरस लेकर बेचने जा रही थी। इस पर क्राइम ब्रांच की ओर से इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह, इंस्पेक्टर परविंदर सिंह, लेडी कांस्टेबल सुमन सहित थाना -5 की पुलिस टीम वाटिका पार्क के पास नाके पर जांच कर रही थी। महिला को इसी दौरान गिरफ्तार किया गया।