फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   वारदात के दो दिन बाद पुलिस के हाथ खाली

वारदात के दो दिन बाद पुलिस के हाथ खाली

Sat, 29 Dec 2018 02:12 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
वारदात के दो दिन बाद पुलिस के हाथ खाली
वारदात के दो दिन बाद पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन


- चोरों की तलाश में पुलिस जगह-जगह कर छापेमारी
- पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया

अमर उजाला ब्यूरो
पचंकूला। चोरी की नियत से सेक्टर-12-ए में घुसे शरारती तत्वों की ओर से की गई फायर के मामले में पंचकूला पुलिस के हाथ दो दिन बाद भी खाली हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया, जो लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस मामले में पुलिस के हाथ वीडियो फुटेज समेत कई अन्य भी सबूत हाथ लगे हैं, जिसके जरिए वह आरोपियों के पास जल्द पहुंच सकती है। वहीं, दूसरी ओर गोली लगने से घायल पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि सेक्टर-12-ए गांव रैली में बुधवार रात को चोरी की वारदात को अंजाम देने कुछ शरारती तत्व घुसे थे। उन्होंने वारदात को रोकने सामने आए स्थानीय निवासी रोहित को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इतना ही नहीं गोली मारकर भागने के दौरान चोरों के सामने सेक्टर-14 थाने के एसएचओ की गाड़ी आ गई थी। पुलिस कर्मियों को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि सामने आ रही कार में चोर वारदात को अंजाम देकर भागने की कोशिश कर रहें हैं। चोर एसएचओ की गाड़ी को टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया है। पुलिस के पास अभी तक सिर्फ इतनी ही जानकारी है कि चोरों की गाड़ी जीरकपुर हाईवे की ओर गई है।
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश में पुलिस कई जगह छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कमलदीप गोयल, डीसीपी पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed