फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चुनावी रंजिश को लेकर कांग्रेसी प्रत्याशी की टांगे तोड़ी

चुनावी रंजिश को लेकर कांग्रेसी प्रत्याशी की टांगे तोड़ी

Sun, 16 Dec 2018 10:23 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश को लेकर कांग्रेसी प्रत्याशी की टांगे तोड़ी
चुनावी रंजिश में हमला कर कांग्रेसी प्रत्याशी की टांगें तोड़ी
विज्ञापन

सरपंची के लिए पीड़ित ने आज भरना था नामांकण
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना सदर के अधीन पड़ते गांव मंगेवाला में विरोधी पक्ष के कुछ लोगों ने सरपंच का चुनाव लड़ने वाले कांग्रेसी प्रत्याशी की दोनों टांगे तोड़ दी और उसके साथ मारपीट भी की। घायल अवस्था में पीड़ित को मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

पीड़ित गुरविंदर सिंह वासी गांव मंगेवाला ने बताया कि इस बार 30 दिसंबर को होने वाले पंचायती चुनाव में वह कांग्रेस की ओर से सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहा है। पीड़ित के अनुसार उसने रविवार को अपना नामांकन दाखिल करना था। पिछले कुछ दिन से उसे विरोधी पक्ष द्वारा चुनाव न लड़ने संबंधी धमकाया जा रहा था, और कहा जा रहा था कि चुनाव लड़ना तो दूर वह उसे नामांकन तक भरने नही देंगे। रविवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था तो वहां पर एक तेज रफ्तार गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी में से हथियारों से लैस पांच छह लोग उतरे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। तेजधार हथियारों से उसकी दोनों टांगें, बाजू और सिर पर प्रहार किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार ने उसे मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जब थाना सदर मोगा के प्रभारी जेजे अटवाल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उक्त मामला उनके ध्यान में तो आया है, लेकिन अभी तक उन्हें सिविल अस्पताल से कोई सूचना नही मिली है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सूचित करने के बाद पीड़ित के बयान दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन



फोटो-15मोग04
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed