फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आनंदपुर साहिब में तैयान जज पर रिवाल्वर तानने वाले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

आनंदपुर साहिब में तैयान जज पर रिवाल्वर तानने वाले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 10 Dec 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
आनंदपुर साहिब में तैयान जज पर रिवाल्वर तानने वाले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
आनंदपुर साहिब में तैनात जज पर रिवाल्वर तानी
विज्ञापन

पत्नी के साथ जा रहे थे सीनियर सिविल जज, अज्ञात पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
श्री आनंदपुर साहिब। सीनियर सिविल जज सचिल बब्बर पर रिवाल्वर तानने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इसके विरोध में सोमवार को स्थानीय बार एसोसिएशन की तरफ से सीनियर सिविल जज सचिल बब्बर पर हुए हमले के संबंध में वकील और जजों की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए प्रधान दौलत सिंह चबरेवाल की अध्यक्षता में हड़ताल की गई। वकीलों ने सोमवार को सारा दिन काम ठप रखा।
जानकारी के अनुसार सीनियर जज सचिल बब्बर अपने परिवार के साथ रविवार देर रात रोपड़ से श्री आनंदपुर साहिब की ओर अपनी कार में आ रहे थे। भरतगढ़ के पास एक वैंटो कार चालक ने उनकी कार का पीछा किया। कुछ देर बाद कार सामने लगाकर उसमें से उतरे एक उक्त अज्ञात व्यक्ति ने जज पर रिवाल्वर तान दी और उनको गालियां देने के बार फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 307, 506 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

स्थानीय बार एसोसिएशन के महासचिव अमनदीप सिंह मिनहास ने बताया कि शरारती लोगों की तरफ से न्यायपालिका पर किया गया हमला निंदा योग्य है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मोहन लाल सैनी, राजीव राणा, हरीश, निपुण सोनी, दिनेश बारड़ा, गगन बसी, गुरविंदर सिंह बडवाल, जसवीर सिंह, कमल सिंह राणा, राजीव राणा, बिक्रम सिंह, पीके उप्पल, रोशन लाल कनोजिया, सुखविंदर सैनी, रविंदर सिंह रत्न, जगवंत सिंह मियांपुरी, अवध बिहारी, हरी कृपाल सिंह मक्कड़, आरसी बाली, मनीस धरमानी, विवेक सोनी, मनोज पाठक, विजय कोसल, जवाहर चंदन, रणजीत सिंह दयाल, नरिंदर पराशर, अरविंदर सिंह वालिया, हुशयार सिंह लोंगिया, हरदीप सिंह वालिया और नवदीप सिंह हीरा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed