फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सीलबंद गोदाम से नकली खोए के 57 टीन गायब

सीलबंद गोदाम से नकली खोए के 57 टीन गायब

Mon, 10 Dec 2018 10:00 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
सीलबंद गोदाम से नकली खोए के 57 टीन गायब
सील गोदाम से नकली खोए के 57 टीन गायब
विज्ञापन

अधिकारियों 126 टीन नकली खोए के साथ गोदाम किया था सील, मालिक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दीपावली के दौरान सील किए गए गोदाम में नकली खोए के 57 टीन खोया गायब हो गया। सोमवार को जब विभाग ने संचालक की उपस्थिति में गोदाम खोला तो 126 टीन में 57 खाली देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। इस बारे में सख्ती से पूछताछ करने पर गोदाम संचालक अपना गुनाह कबूल कर लिया। इस पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
दीपावली के आसपास खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक कमिश्नर कंवलजीत सिंह ने अपनी टीम सहित आनंद नगरी गली नंबर 2 में दबिश देते हुए राजस्थान के बीकानेर निवासी मनीराम पुत्र दुल्लाराम के गोदाम में रखे गए खोए के 126 टीन सील किए थे। सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जांच खोया नकली पाया गया। विभाग के अधिकारियों ने उक्त नकली खोया नष्ट करने के लिए कई बार मनीराम को मौके पर बुलाया लेकिन वह नहीं आया।
विज्ञापन

सोमवार को विभाग के अधिकारियों ने नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर अश्विनी मिगलानी व इकबाल सिंह और मनीराम को साथ लेकर सील गोदाम को खोला। गोदाम में रखे 126 टीन खोए में से 57 में से खोया गायब था। इस पर मामला संदिग्ध देखते हुए सहायक कमिश्नर कंवलजीत थाना नंबर-1 की पुलिस सूचित किया और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पुलिस ने प्रतिबंधित माल खुर्दबुर्द करने के आरोप में मनीराम को गिरफ्तार कर लिया। कंवलजीत ने पत्रकारों को बताया कि दीपावली के मौके पर गोदाम में रखा खोया सील कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट फेल पाई गई। उन्होंने बताया कि शहर में कई स्थानों से लिए गए सैंपल फेल आने से वह माल पहले ही नष्ट करवा दिया गया था। गोदाम संचालक मनीराम के मौके पर न आने से यह माल आज नष्ट करवाना था। इसी बीच मनीराम ने नकली खोया चोरी करके एक ओर जहां सरकारी सीलबंद माल को खुर्द-बुर्द किया है और नकली खोया बेचकर लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed