{"_id":"5be8584cbdec22699f127248","slug":"15419535657-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के मामले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के मामले
Updated Sun, 11 Nov 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के मामलों में 13 पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। अलग-अलग थानों की पुलिस मारपीट के तीन मामलों में 13 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संबंधित थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पहले मामले में थाना शैहणा के प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मनजीत सिंहनिवासी मोड़ नाभा ने शिकायत दर्ज करवाई कि 23 अक्टूबर को आरोपी बोबी सिंह, लक्खी सिंह, बलविंदर सिंह तीनों निवासी मोड़ नाभा ने रास्ते में घेर कर उससे मारपीट की और धमकियां देते हुए भाग गए। इस मारपीट की वजह रंजिश है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरे मामले में थाना भदौड़ के प्रभारी गोरववंश ने बताया कि शिकायतकर्ता मनप्रीत सिंह सिंह निवासी भदौड़ ने बताया कि 7 नवंबर को आरोपी विक्की सिंह, सुरजीत सिंह दोनों निवासी भदौड़ ने उससे मारपीट की। उसका आरोपियों से दिवाली वाले दिन पटाखे चलाने को लेकर झगड़ा हो गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
तीसरे मामले में थाना टल्लेवाल के प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि नछत्तर सिंह निवासी विधाता ने शिकायत दर्ज कराई कि 9 नवंबर को आरोपी गुरमेल सिंह, नोना सिंह, रणजीत सिंह, सुखमिंदर सिंह, कालू सिंह, जस्सा सिंह, टीटू सिंह, बलजीत दास सभी निवासी गांव विधाता ने उससे मारपीट की। इस मारपीट की वजह खेत के रास्ते को लेकर हुआ झगड़ा है। पुलिस ने आठ आरोपियों पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।