फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चोरो ने बिना ताला तोड़े ओर बिना दीवार को पाड़ लगाए इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में की लाखों की चोरी

चोरो ने बिना ताला तोड़े ओर बिना दीवार को पाड़ लगाए इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में की लाखों की चोरी

Mon, 05 Nov 2018 10:00 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
चोरो ने बिना ताला तोड़े ओर बिना  दीवार को पाड़ लगाए इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में की लाखों की चोरी
ताले तोड़े बिना लैपटॉप समेत हजार का सामान चोरी
विज्ञापन

रोपड़। शहर के सरकारी अस्पताल मार्ग पर चोरो ने एक नामचीन इलेक्ट्रानिक्स की दुकान सोनी इलेक्ट्रिकल्स को निशाना बनाया तथा यहां से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। हौरानी की बात तो यह कि दुकान में घुसने का कोई रास्ता नहीं है। चोरों ने न तो दुकान का ताला तोड़ा तथा न ही किसी दीवार में पाड़ लगाया पर फिर की चोर बड़ी वारदात को अंजाम देने में कामयाब रहे। पुलिस के अनुसार चोर गिरोह का एक सदस्य रात को दुकान में किसी तरह से छिपकर बैठ गया और उसने सामान उठाकर दुकान की तीसरी मंजिल से एक रस्सी से सामान अपने साथियों के पास नीचे पहुंचा दिया। चोर दुकान में सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग वाला डीवीआर बाक्स भी ले गए, जबकि पड़ोसी दुकान के सीसीटीवी कैमरों में चार चोर दिखाई दे रहे हैं जो सामान उठाकर ले जा रहे हैं। चोर दस लैपटॉप समेत करीब चार लाख रुपये के उपकरण चोरी ले गए। दुकान में कोई नकद राशि नहीं थी। दुकान में मालिक ने जब सुबह दुकान खोली तो उसने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद एसएचओ सिटी भरत भूषण समेत फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed