फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फूड सप्लाई इंसपेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू,

फूड सप्लाई इंसपेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू,

Mon, 08 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
फूड सप्लाई इंसपेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू,
फूड सप्लाई इंस्पेक्टर रिश्वत लेता काबू, मामला दर्ज
विज्ञापन

मानसा।
विजिलेंस विभाग मानसा ने भीखी फूड सप्लाई दफ्तर में तैनात एक इंस्पेक्टर को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों काबू किया है।
विजिलेंस विभाग के इंसपेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि भीखी के डिपो होल्डर परमजीत कौर के ससुर भरपूर सिंह से भीखी के फूड सप्लाई दफ्तर में तैनात इंसपेक्टर मुनीष कुमार वासी बरनाला ने आटा-दाल स्कीम की गेहूं के बिल पास करवाने संबंधी 5 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। इसका सौदा चार हजार रुपये में तय हो गया। सोमवार को उक्त इंस्पेक्टर मुनीष कुमार को भरपूर सिंह से चार हजार रुपये रिश्वत लेते सरकारी गवाहों लेक्चरर सिकंदर सिंह व गुलशन कुमार की हाजिरी में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अगली कार्रवाई जारी है। शिकायतकर्ता भरपूर सिंह ने बताया कि उसका पुत्र फौज में था जो शहीद हो गया था। उसकी पत्नी को सरकार ने राशन डिपो अलाट किया था। अब उसके डिपो के बिल पास करवाने संबंधी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार रिश्वत की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने विजिलेंस विभाग को दी। इसपर कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर विजिलेंस सतपाल सिंह व उनकी टीम ने रेड करके उक्त इंसपेक्टर को चार हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विजिलेंस बठिंडा में मामला दर्ज कर लिया गया है।

फोटो : 08 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : आरोपी फूड सप्लाई इंसपेक्टर के साथ विजिलेंस टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed