{"_id":"5bad11f0867a557ebd68839b","slug":"153806895516-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडी खबर : सहायक थानेदार पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बडी खबर : सहायक थानेदार पर
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर लगाए रिश्वतखोरी के आरोप
बेटी को अगवा करने के मामले में पिता ने आईजी को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। गांव पंधेर निवासी जरनैल सिंह ने डेपो मुहिम के तहत जायजा लेने बरनाला में पहुंचे आईजी अमर सिंह चाहल व डिवीजनल कमिश्नर दीपइंदर सिंह से इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़ित लड़की के पिता जरनैल सिंह निवासी पंधेर ने बताया कि 9 माह पहले उसकी लड़की को इंद्ररजीत सिंह सहित 5 अज्ञात व्यक्ति अगवा कर राजस्थान ले गए थे, जिसके बाद कार्रवाई को लेकर उनके द्वारा थाना महलकलां में 6 व्यक्तियों पर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना महलकलां के तत्कालीन प्रभारी मनजीत सिंह ने सहायक थानेदार गुरतेज सिंह की ड्यूटी लगाई। लेकिन मामले में 6 में से 5 आरोपियों को क्लीन चिट्ट दे दी गई है। केस इंचार्ज एएसआई गुरतेज सिंह ने कार्रवाई के नाम 80 हजार रुपये की रिश्वत लेकर धोखाधड़ी की। उन्होंने कहा कि केस इंचार्ज सहायक थानेदार गुरतेज सिंह ने लड़के को केस से निकालने के लिए 15 लाख रुपये लिए हैं। इस संबंध में थाना महलकलां के केस इंचार्ज एएसआई गुरतेज सिंह ने कहा कि उन पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद है व उन्होंने कोई रुपये नहीं लिए है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लड़की को तलाश कर उसके घर पहुचा दिया था और पंचायत में सहमति भी हो चुकी है। एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि मामले में एसपीएच शरणजीत सिंह की ड्यूटी लगा दी है। एसपीएच शरणजीत सिंह ने कहा कि एएसआई गुरतेज सिंह बुधवार को हाईकोर्ट में होने के कारण पहुंच नहीं सके, उनको वीरवार को पूछताछ के लिए तलब किया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।