{"_id":"5b97f533867a557f58788941","slug":"15366853475-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो घटनाओं को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दो घटनाओं को दिया अंजाम
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घरों से लाखों के जेवरात ले गए चोर
बरनाला। थाना ठुल्लीवाल के अधीन आते गांव कर्मगढ़ में सोमवार रात चोरों ने दो घरों से 20 तोले सोना व 46 तोला चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सरदारा सिंह ने बताया कि जगदीप सिंह, गुरमीत सिंह निवासी कर्मगढ़ के घर पर सोमवार की रात 2 बजे के करीब चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने दोनों घरों में पेटियों के ताले तोड़ कर 20 तोले सोने व 46 तोले चांदी के जेवरात चोरी करके फरार हो गए। घर वाले मंगलवार सुबह सो कर उठे तो घर में बिखरा पड़ा सामान देखा। इस पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घटना का पता लगते ही डीएसपी महलकलां जसवीर सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया सीसीटीवी कैमरे फुटेज के आधार पर जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।