{"_id":"5b900ab7867a557f67733513","slug":"15361665692-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के टैंपू नंबर बदल कर आगे बेचते थे गिरोह मैंबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के टैंपू नंबर बदल कर आगे बेचते थे गिरोह मैंबर
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक
चोरी के चार ऑटो समेत दो काबू, महिला सहित दो की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। थ्री व्हीलर चोरी करके उनके और नंबर लगाकर आगे बेचने वाले एक गिरोह से दो कथित आरोपियों को काबू करके मानसा पुलिस ने उनसे चार चोरी के ऑटो बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। इसमें एक व्यक्ति तथा एक महिला अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इन व्यक्तियों ने मानसा, बठिंडा व अन्य जगहों से यह आटो चोरी किए थे। एसएसपी मनधीर सिंह ने बताया कि थाना सदर मानसा के थानेदार यादविंद्र सिंह व उनकी पुलिस पार्टी ने दौरान गिरोह के सरगना समेत एक व्यक्ति को चोरी के 4 आटो समेत काबू करने में सफलता हासिल की है।
उन्होंने बताया कि सब थानेदार स्वर्णजीत सिंह थाना सदर मानसा समेत पुलिस पार्टी के गश्त के संबंध में गांव ख्याला कलां मेन रोड पर नजदीक लुक प्लाट पर नाकेबंदी के दौरान दो व्यक्तियों सुखजिंद्र सिंह पुत्र बंत सिंह वासी भट्टीआ खुर्द, थाना अमरगढ़ व गुरदीप सिंह पुत्र महिंद्र सिंह वासी कृष्णा कालोनी नाभा रोड पटियाला को काबू कर उनसे चोरी किए चार आटो टैंपो (थ्री व्हीलर) बरामद किए। चोरी किए इन आटो पर गलत नंबर लगाए हुए थे। यह टैंपो इन द्वारा अपने दो और साथियों गुलशन कुमार पुत्र गुजर सिंह वासी बंमना व सुखविंद्र कौर पत्नी गुरमेल सिंह वासी कौल के साथ मिलकर विभिन्न जगहों से चोरी किए हैं। गुलशन कुमार व सुखविंद्र कौर की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस को इनसे और भी चोरी के ऑटो या और सामान बरामद होने की संभावना है। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ पर बताया कि इन द्वारा पहला टैंपो बठिंडा के वासी से छीना था। इस मुकदमा में छीने गए आटो को भी बरामद करवाकर मुकदमा उक्त को ट्रेस किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस समय यह व्यक्ति चोरी के आटो को बेचने के लिए मानसा की तरफ आ रहे थे, उस समय यह पुलिस के हत्थे चढ़ गए जिनका पुलिस रिमांड लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
फोटो : 5 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : थाना सदर मानसा की पुलिस पार्टी के साथ पकड़े गए व्यक्ति