{"_id":"5b8d668c42c792466578d274","slug":"153599347010-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला की ग्रांट खुर्दबुर्द, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मशाला की ग्रांट खुर्दबुर्द, मामला दर्ज
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रांट खुर्द-बुर्द करने पर पूर्व सरपंच नामजद
दलितों की धर्मशाला के लिए आए थे पचास हजार रुपये
फरार आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। दलितों की धर्मशाला के लिए आई ग्रांट खुर्द-बुर्द करने के आरोप में थाना भदौड की पुलिस ने गांव तलबंडी के पूर्व सरपंच वीरचंद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केस दर्ज होने की सूचना मिलने पर पूर्व सरपंच वीर चंद फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है।
जिला भलाई अफसर बलजिंदर बांसल ने बताया कि गांव तलबंडी में दलितों की धर्मशाला की रिपेयर के लिए 50 हजार रूपये की ग्रांट आई थी। तत्कालीन सरपंच वीर चंद ने वह ग्रांट दलितों की धर्मशाला की मरम्मत लगाने की बजाए एक जाली फर्जी कमेटी बनाकर खुर्द-बुर्द कर ली और धर्मशाला की रिपेयर नही कराई। उन्होंने बताया कि जब शिकायत मिलने पर मामले की जांच की गई तो पूर्व सरपंच वीर चंद दोषी पाया गया। इसके बाद पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एसएसपी बरनाला को लिखा गया है। थाना भदौड के प्रभारी गोरववंश ने बताया एसएसपी की हिदायतों के बाद जिला भलाई अफसर बलजिंदर बांसल की शिकायत पर गांव तलबंडी के पूर्व सरपंच वीर चंद पुत्र विक्कर सिंह के खिलाफ दलितों की धर्मशाला की मुरंमत के लिए आई 50 हजार रूपए की ग्रांट खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।