{"_id":"5b8971e742c792463b3b6af2","slug":"153573423315-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन -रेत माफिया की पोल खोलने गए ट्रक ऑपरेटरों को हवालात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन -रेत माफिया की पोल खोलने गए ट्रक ऑपरेटरों को हवालात
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन-रेत माफिया की पोल खोलने गए ट्रक ऑपरेटरों को हवालात
सरकारी काम में बाधा, माइनिंग अधिकारी को घेरने एवं बदसलूकी के आरोप में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। पंजाब से हिमाचल तक फैल चुके रेत के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई से बेबस माइनिंग विभाग अधिकारियों ने अवैध खनन की रेत माफिया खिलाफ शिकायत करने गए ट्रक ऑपरेटरों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, माइनिंग अधिकारी को घेरने और बदसलूकी के आरोप में केस दर्ज करवा दिया। यहां फोकल प्वाइंट में माइनिंग विभाग दफ्तर पास थाना सिटी अधीन चौकी पुलिस ने इन ऑपरेटरों को हवालात में बंद कर दिया।
रेत कारोबारी आरोपी पवन कुमार व अन्य ने बताया कि उन्होंने बड़े ट्रक गांव सिंघपुरा गड्ढों से भरवाए थे, ट्रकों में 40 -40 टन रेत भरी हुई है पर ठेकेदार सिर्फ 10 टन प्रति ट्रक की पर्ची देकर सरकार को चूना लगा रहा है। वह मीडिया के साथ माइनिंग विभाग पास यह पर्ची और भरे ट्रक लेकर इस घोटाले की शिकायत लेकर गए थे, वहां माइनिंग अधिकारी कार्रवाई से टाल मटोल करने लग पड़े। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी के कुछ राजनीतिक नेताओं को मौके पर बुलाया पर वह भी चुप करके लौट गए। उल्टा उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा दिया गया है। दूसरी तरफ विभागीय सूत्रों ने बताया कि जिले में सतलुज दरिया पास के गांवों में कुल आठ गड्ढे हैं और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से गड्ढों से रेत माफिया नियमों को ताक में रख कर रेत निकालने के लिए पोकलेन मशीनों से 40 फुट तक खुदवाई कर रहा है जब कि नियमों अनुसार सिर्फ 10 फुट तक रेत की खुदवाई हो सकती है। गड्ढों से दिन-रात जेसीबी मशीनों से हर रोज सैकड़े ट्रक, बड़े टिप्पर ट्रकों के अलावा ट्रालियों में अधिक रेत भर करके सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाया जा रहा है।
फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई पूरन सिंह ने बताया कि उनको रमनीक कौर उप मंडल अफसर कम सहायक माइनिंग अफसर फोकल प्वाइंट, मोगा ने शिकायत की थी। उन्होंने शिकायत में कहा कि रेत कारोबारी पवन कुमार निवासी कोट ईसेखां कुछ पत्रकारों के अलावा ट्रक ऑपरेटरों से 29 अगस्त शाम 5 बजे उनके फोकल प्वाइंट स्थित अवैध खनन की शिकायत दी। उन्होंने शिकायत हासिल करके कार्रवाई का भरोसा दिया। वह इस भरोसे के बावजूद उन्होंने रेत से भरे ट्रक दफ्तर आगे खड़े कर दिए और गेट आगे खड़ा कर उनका घेराव के अलावा उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक माइनिंग अधिकारी से दुर्व्यवहार करने आदि के आरोप में दो भाइयों पवन कुमार ओर प्रेम कुमार तनेजा पुत्र कृष्ण लाल ओर अमनदीप कुमार पुत्र सुभाष चंद्र ड्राइवर निर्मल सिंह उर्फ निंमा पुत्र दर्शन सिंह निवासी कोट ईसेखां, सतनाम सिंह उर्फ काला ड्राइवर पुत्र गुरदेव सिंह निवासी जगजीत पुरा थाना सहना जिला बरनाला को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक जसवीर सिंह नामक के व्यक्ति समेत कुछ अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त करके गिरफ्तारी की जाएगी।
फोटो कैप्शन - मोगा फोकल प्वाइंट में पत्रकारों को घटना बारे जानकारी देते रमनीक कौर उप मंडल अफसर -कम -सहायक माइनिंग अफसर (इनसेट)फोकल प्वाइंट में माइनिंग दफ्तर आगे रेत से भरा खडा ट्रक
फोटो कैप्शन - ठेकेदार की ओर से इन रेत से भरे ट्रकों को जारी की रसीद