फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हड्डा रोड़ी पर मरे पशु फेंकने पर भड़के लोग, दो महिलाएं बेहोश।

हड्डा रोड़ी पर मरे पशु फेंकने पर भड़के लोग, दो महिलाएं बेहोश।

Thu, 30 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
हड्डा रोड़ी पर मरे पशु फेंकने पर भड़के लोग, दो महिलाएं बेहोश।
हड्डा रोड़ी पर मरे पशु फेंकने पर भड़के लोग, दो महिलाएं हुईं बेहोश
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ लगाया लाठीचार्ज का आरोप, तपा में तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
तपा (बरनाला)। वीरवार को सुबह जिले के कस्बा तपा में उस वक्त मामला तनावपूर्ण हो गया। जब बाजीगर बस्ती के नजदीक हड्डा रोड़ी पर कोई अज्ञात मरा हुआ पशु फेंककर फरार हो गया। घटनास्थल के पास रह रहे जोगी समुदाय के लोग मरे पशु को उठाकर नगर काउंसिल प्रधान व कारज साधक अधिकारी के कार्यालय ले जाने लगे तो पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया। इस दौरान जोगी समुदाय की दो महिलाएं बेहोश हो गईं। उधर प्रशासनिक अधिकारियों ने हड्डा रोड़ी का मामले को जल्द सुलझाने की बात कही है। गौर हो कि पुलिस की ओर से किए लाठीचार्ज से तपा में तनाव है।
ऐसे भड़का मामला
सुबह साढ़े 6 बजे कोई व्यक्ति मरे हुए पशु को हड्डा रोड़ी पर फेंककर चला गया। जैसे ही हड्डारोड़ी के पास रह रहे जोगी समुदाय के लोग घर से निकले तो मरा पशु देखकर लोग इकठ्ठे हो गए। इसके बाद गुस्साए लोग पशु का शव रेहडे़ पर लादकर नगर काउंसिल पर कार्यालय फेंकने के लिए ले जाने लगे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हल्के पुलिस बल का इस्तेमाल किया। इस दौरान गौंरां देवी पत्नी लंगर राम और एक अन्य महिला बेहोश हो गई। बस्ती के भड़के लोगों ने पुलिस प्रशासन और नगर काउंसिल प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर डीएसपी तपा तेजिंदर सिंह धालीवाल, थाना तपा के प्रभारी सुरिंदर सिंह, सीटी इंचार्ज सरबजीत सिंह, थाना शैहना की प्रभारी जसवीर कौर, भदौड़ थाना प्रभारी गौरव वंश, थाना रूड़ेकेकलां के प्रभारी कमलजीत सिंह के इलावा भारी पुलिस बल मौजूद था।
विज्ञापन


कई दिनों से कर रहे हैं संघर्ष
बाजीगर बस्ती और जोगी बस्ती के लोगों गौंरा देवी, जगीरो देवी, महिंदरो देवी, ग्यानो देवी, महंगी देवी, बिंदर राम, सैनी राम, ज्ञान चंद, महिंदर पंमी आदि ने बताया कि वह हड्डा रोड़ी के लिए पिछले कई दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। इस इलाके में मरे पशुओं को फेंकने से रोकने के लिए रास्ते भी बंद किए। बस्ती निवासियों ने बताया कि वह नर्क भरी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। हड्डा रोड़ी के कारण उनके बच्चे भयानक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। कुत्ते मरे पशुओं की हड्डियां उठाकर उनके घरों तक ले आते हैं। प्रशासन की तरफ से उन्हें कई बार विश्वास दिलाया गया था कि बस्ती के इलाके में पशु का शव फेंकने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी बोले- जब तक जगह नहीं मिलती, यहीं फेंके जाएंगे पशुओं के शव
नगर काउंसिल तपा के कार्यकारी अधिकारी मनप्रीत सिंह का कहना है कि हड्डा रोड़ी करीब 50 साल पहले बनी हुई है। जबकि यह समुदाय बाद में आकर रहने लगा। जिन्होंने हड्डा रोड़ी के पास एक छोटा सा मंदिर भी तैयार कर लिया है। काउंसिल के पास पशु फेंकने के लिए जगह यही थी। अब वहां बस्ती बन चुकी है। जैसे ही काउंसिल को उचित जगह का प्रबंध हो जाएगा, वहां हड्डारोड़ी तब्दील कर दी जाएगी। तब तक इसे ही निरंतर रखा जाएगा।

समस्या को जल्द हल कर लिया जाएगा
डिप्टी कमिश्नर धर्मपाल गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच के लिए एसडीएम तपा संदीप कुमार की ड्यूटी लगा दी है। पुलिस को भी आदेश दे दिए गए हैं। समस्या को जल्द हल कर लिया जाएगा। डीएसपी तपा तेजिंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि पुलिस के खिलाफ लाठीचार्ज करने के लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। जो कुछ कार्रवाई की गई है कानून के दायरे में रह कर ही की गई है। अगर कोई कानून को भंग करने की कोशिश करेगा तो उसे रोकना हमारी ड्यूटी है।

फोटो कैप्शन: 30बीएनएलपी81- बरनाला के कस्बा तपा में स्थित हड्डा रोड़ी पर फेंके गए मरे पशु को लेकर नारेबाजी करते जोगी समुदाय के लोग।
फोटो कैप्शन: 30बीएनएलपी82-नगर काउंसिल कार्याल्य में फेंके जाने से पुलिस द्वारा रोका गया मरे पशु सहित रेहड़ा।
फोटो कैप्शन: 30बीएनएलपी83-पुलिस लाठीचार्ज में बेहोश हुई महिला को लेकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग।
फोटो कैप्शन: 30बीएनएलपी84-पुलिस लाठीचार्ज में बेहोश हुई महिला को लेकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग।
फोटो कैप्शन: 30बीएनएलपी85-प्रदर्शनकारियों को नगर काउंसिल जाने से लोगों को रोकती हुई पुलिस।
फोटो कैप्शन: 30बीएनएलपी86-मामला शांत होने के बाद घटनास्थल के पास तैनात पुलिस जवान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed