{"_id":"5b82d95e42c7924661544ce9","slug":"1535301971820-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 पेटियां देसी हरियाणा मार्का शराब समेत एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 पेटियां देसी हरियाणा मार्का शराब समेत एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, मामलादर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। पुलिस ने रविवार को एक तस्कर को शराब की 20 पेटियों के साथ मीरपुर खुर्द से धर दबोचा।
एसएसपी मनधीर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ इंचार्ज अंग्रेज सिंह की टीम ने गश्त के दौरान स्पलेंडर बाइक पर हरियाणा से शराब लेकर आ रहे एक व्यक्ति को मीरपुर खुर्द से गिरफ्तार कर लिया। तस्कर की पहचान शगनदीप सिंह (20) वासी मीरपुर कलां के तौर पर हुई है। इंचार्ज ने बताया कि शगनदीप असुरक्षित ढंग से एक तिरपाल में जीप लगाकर 9-9 डिब्बे मोटरसाइकिल के दोनों तरफ और दो डिब्बे अगली तरफ लटकाए हुए था। डिब्बों की गिनती के बाद इनको पुलिस ने प्लास्टिक के कंटेनरों में इकट्ठा करके कब्जे में किया। डीएसपी (आई) कर्णवीर सिंह ने बताया कि उक्त तस्कर हरियाणा से सस्ती शराब लाकर पंजाब में महंगे भाव में बेचता था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सरदूलगढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल करने की पुरजोर कोशिश की जाएगी।