{"_id":"5b80349642c79246353bb54e","slug":"15351287169-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला पुलिस ने दर्ज किए धोखाधडी के तीन मामले दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरनाला पुलिस ने दर्ज किए धोखाधडी के तीन मामले दर्ज
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी के तीन मामलों में 10 लाख रुपये ठगे
छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज, सभी आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। बरनाला पुलिस ने धोखाधड़ी के तीन मामलों की जांच के बाद 10 लाख 10 हजार रुपये की ठगी के आरोप में छह लोगों पर मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। थाना सिटी के प्रभारी गुरवीर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार व बस स्टैंड चौकी के प्रभारी चरणजीत सिंह ने जांच के बाद शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह निवासी बरनाला के बयान पर तरनजीत सिंह बिल्ला निवासी बरनाला, राजू सिंह निवासी टल्लेवाल, नरेंद्र सिंह निवासी जालंधर के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस के अनुसार उन्होंने महेंद्र सिंह के लड़के जगतार सिंह को वर्क परमिट का लारा लगाकर टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेज विभिन्न किस्तों में उससे 2 लाख 20 हजार की वसूली कर धोखाधड़ी की। जांच अधिकारी सहायक थानेदार चरणजीत सिंह ने बताया कि उनके द्वारा आरोपी तरनजीत सिंह निवासी बरनाला, राजू सिंह निवासी टल्लेवाल, नरेंद्र सिंह निवासी जालंधर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दूसरे मामले में थाना सिटी 2 के सहायक थानेदार सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता परषोत्तम लाल पुत्र चिमन लाल निवासी बरनाला ने बताया कि आरोपियों ने शाहकोट में ट्रेवल एजेंट का दफ्तर बना रखा है। जिनके साथ उसने अपने लड़के अजय कुमार व अजय कुमार के साले दीपांशु को सिंगापुर को वर्क परमिट पर भेजने के लिए 5 लाख में बात की थी, जिसके बाद आरोपियों ने वर्क परमिट का बोल कर उन्हें टूरिस्ट वीजा पर सिंगापुर भेज दिया, जहां काम न मिलने के कारण वह वापस आ गए। उनके द्वारा आरोपियों के पास जब इस मामले से बात की तो उन्होंने 60 हजार वापस कर दिए, लेकिन 4 लाख 40 हजार की धोखाधड़ी कर गए। सहायक थानेदार सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने गुरविंदर सिंह निवासी सैंपली जिला फतेहगढ़ साहिब थाना बस्सी नजदीक चुन्नी कलां व सहायक गुरविंदर सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
बिकी जमीन दोबारा बेची
तीसरे मामले में थाना सिटी 2 की पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता सुरेंद्र कौर पत्नी दर्शन सिंह निवासी फरवाही ने बयान दर्ज कराया है कि आरोपियों ने जीरो कनाल 7 मरले जमीन की रजिस्ट्री गुरविंदर पुत्र भरपूर सिंह निवासी नूरपुरा जिला लुधियाना के नाम कराने के बावजूद सुरिंदर कौर से जमीन का सौदा 10 लाख में तय कर लिया व बयाना के नाम पर 3 लाख 50 हजार की वसूली कर उसके साथ धोखाधड़ी की। अब न तो जमीन मिली और न ही रुपये वापस किए। थाना सिटी 2 के प्रभारी मलकीत सिंह चीमा ने बताया कि जांच के बाद देवेंद्र सिंह निवासी बरनाला के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।