फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दुष्कर्म के दोषी को 20 साल बाद मिली सजा

दुष्कर्म के दोषी को 20 साल बाद मिली सजा

Fri, 24 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के दोषी को 20 साल बाद मिली सजा
दुष्कर्म के दोषी को 20 साल बाद 10 साल की कैद
विज्ञापन

होशियारपुर। करीब 20 साल पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश प्रिया सूद की अदालत ने 10 साल की कैद व 60 हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई। जुर्माने में से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने का आदेश अदालत ने दिया है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को 1 साल की अतिरिक्त कैद काटनी होगी। गौरतलब है कि टांडा पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ 8 अगस्त 1998 को मामला दर्ज किया था। अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा था कि वह बीएससी पार्ट वन में पढ़ती थी और इंजीनियरिंग का टेस्ट क्लियर किया था। उसके भाई की दुकान पर आरोपी सुखदेव सिंह का आना जाना था। आरोपी ने उसके परिवार को भरोसा दिया कि वह उसकी इंटरव्यू क्लीयर करवा देगा, लेकिन जब वह यूनिर्वसिटी गए तो वहां पता चला कि पहले ही किसी ने टेस्ट के इंटरव्यू पर कोर्ट में स्टे ले लिया है। इसके बाद आरोपी उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। टांडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने व अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया था जिसे अदालत ने दोषी करार देते हुए सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed