फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फारचूनर सवार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर तीन को लूटा

फारचूनर सवार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर तीन को लूटा

Sat, 18 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
फारचूनर सवार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर तीन को लूटा
फार्च्यूनर सवारों ने पिस्तौल के बल पर तीन को लूटा
विज्ञापन

स्कूल वैन चालक, मार्केट कमेटी के मुलाजिम और आढ़त के मुनीम को बनाया शिकार
कार सवार पांच अज्ञात लुटेरों पर केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। फार्च्यूनर गाड़ी में सवार पांच लुटेरों ने शनिवार तड़के पिस्तौल के बल पर स्कूल वैन के चालक और मार्केट कमेटी के मुलाजिम और एक आढ़त के मुनीम को लूट लिया।। घटना को लेकर लोगों में भय पाया जा रहा है, वहीं दाना मंडी तथा सब्जी मंडी में सब्जी का काम करने वाले प्रवासी मजदूरों तथा अन्य आने-जाने वाले लोगों में भी उक्त घटना को लेकर भारी रोष है।
सुबह पौने पांच बजे के करीब सैक्रेड हार्ट स्कूल का वैन चालक वरिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ कोरोटाना बाइक पर स्कूल आ रहा था। लौहारा चौक के पास पीछे से एक सफेद रंग की गाड़ी आई, जिसमें पांच हथियारबंद युवक सवार थे। उन्होंने मुझे घेर लिया और एक युवक ने पिस्टल निकाला। गाड़ी में सवार अन्य युवकों के पास तेजधार हथियार थे। उन्होंनेकहा कि जो कुछ तुम्हारे पास है वह निकाल दें। लुटेरों मेरी जेब में हाथ डालकर मेरा पर्स निकाल लिया। पर्स से एक हजार रुपये के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस तऔर मोटर साइकिल के कागजात निकाल लिए और पर्स को फाड़कर फेंक दिया। इसी दौरान एक लुटेरे ने एक युवक को जस्से के नाम से पुकारा और कहा कि जल्दी से चलो और वह वहां से भाग गए।
विज्ञापन

इसी तरह उक्त लुटेरों ने मार्केट कमेटी मोगा के मुलाजिम शिवराम निवासी मोगा को भाग सिनेमा के पास घेरकर सात हजार रुपए छीन लिए। इसके बाद सब्जी की एक आढ़त में मुनीम राजकुमार निवासी मोगा से मोबाइल फोन छीना और फरार हो गए। लुटेरों के शिकार व्यक्तियों ने थाना सिटी मोगा को सूचित किया गया। इस पर थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह, सहायक थानेदार अमरजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया स्कूल वैन चालक वरिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ कोरोटाना के बयानों पर पांच अज्ञात हथियारबंद लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया फार्च्यूनर गाड़ी के नंबर का पता चल गया है। दाना मंडी व सब्जीमंडी के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही लुटेरों तथा गाड़ी का सुराग मिल जाने की संभावना है। उन्होंने बताया दाना मंडी में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed