फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   किसान ने जमीन की रजिशट्री न करवाने के लिए बेचदार महिला समेत 10 लोगो के खिलाफ दी शिकायत

किसान ने जमीन की रजिशट्री न करवाने के लिए बेचदार महिला समेत 10 लोगो के खिलाफ दी शिकायत

Sat, 18 Aug 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
किसान ने जमीन की रजिशट्री न करवाने के लिए बेचदार महिला समेत 10 लोगो के खिलाफ दी शिकायत
रजिस्टरी न कराने पर महिला समेत 10 के खिलाफ शिकायत
विज्ञापन

अधिकारी पर भी मिलीभगत के लगाए आरोप
डीसी को दी शिकायत, एसडीएम करेंगे जांच
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। जिला के गांव दुगरी वासी एक किसान ने डिप्टी कमिश्नर के पास जमीन की रजिस्टरी न कराने पर श्री चमकौर साहिब के एक अधिकारी सहित जमीन बेचने वाली महिला के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जिले की तहसील श्री चमकौर साहिब के गांव दुगरी वासी प्रीतम सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव दुगरी वासी महिला हरजोत कौर से सवा किला जमीन का सौदा कर दस लाख रुपये बयाना दिया था, लेकिन जब वह 10 अगस्त को इस जमीन की रिजस्टरी कराने लिए तहसीलदार दफ्तर में गए तो हरजोत कौर बिना रजिस्टरी कराए चली गई। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार को बयाना दिखा कर जमीन की रजिस्टरी किसी और के नाम न करने का पत्र दिया। प्रीतम सिंह ने इस संबंध में रूपनगर प्रेस क्लब में पत्रकारों को बताया कि इसके बाद जमीन बेचने का सौदा करने वाली हरजोत कौर 16 अगस्त को गांव दुगरी वासी ही नाजर सिंह को इसी जमीन की रजिस्टरी कराने लिए तहसीलदार के दफ्तर गई। तहसीलदार के बंद कमरे में जब रजिस्टरी की जा रही थी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर शोर मचाया और यह रजिस्टरी रुकवा दी। प्रीतम सिंह ने कहा कि इस जमीन का बयाना उनके साथ हुआ है। प्रीतम सिंह ने कहा कि इस जमीन का सौदा करीब 25 लाख रुपये में हुआ था, जिसके चलते उन्होंने दस लाख रुपये बयाने के तौर पर दिए थे। अब हरजोत कौर रजिस्ट्री कराने से मुकर रही है। प्रीतम सिंह ने इस संबंध में श्री चमकौर साहिब के अधिकारी, हरजोत कौर, गांव वासी नाजर सिंह, नंबरदार अवतार सिंह समेत दस लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि डिप्टी कमीश्नर की ओर से उनकी शिकायत जांच के लिए एसडीएम श्री चमकौर साहिब को मार्क कर दी गई है।

इस संबंध में जब जमीन हरजोत कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में कुछ नहीं कहना चाहती है। जबकि श्री चमकौर साहिब के तहसीलदार सुशील कुमार शर्मा का पक्ष लेने के लिए उन्हें बार बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed